Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी इंग्लैंड, जानें कैसी है प्लेइंग 11

India vs England 2nd T20I India Won the Toss Opt To Bowl First Know Playing 11 and Changes: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के मैदान पर ही खेला जाना है। भारतीय टीम ने इस मैच के लिये टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले मैच में 8 विकेट से हार मिलने के बाद भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी और इसी के लिये दूसरे मैच में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को डेब्यू करने का मौका दिया है। भारतीय कप्तान ने आज के मैच में 2 बदलाव करने का फैसला किया है।

वहीं पर इंग्लैंड की टीम जो कि सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है वह अपने विजयी रथ को जारी रखना चाहेगी। इसी के चलते इंग्लैंड की टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में सिर्फ एक बदलाव किया है। इंग्लैंड की टीम ने मार्क वुड को आराम देकर टॉम करन को जगह दी है।

और पढ़ें: IND vs ENG: जानें क्यों माइकल वॉन ने विराट कोहली को दी सेल्फिश बनने की सलाह, कहा- तभी जीतेंगे विश्व कप

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा को एक बार फिर से आराम दिया है और सलामी बल्लेबाजी के लिये ईशान किशन और केएल राहुल पर भरोसा जताने का काम किया है।

वहीं पर शिखर धवन को आराम देकर उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है और वहीं पर अक्षर पटेल की जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है। इस बीच पिच की बात करें तो उसमें कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और पहले आधे घंटे को छोड़ दें तो यह बल्लेबाजों के लिये काफी मददगार साबित होने वाली है।

भारत की प्लेइंग 11: ईशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।

और पढ़ें: IND vs ENG: कोहली की रणनीति को लेकर जडेजा ने उठाये सवाल, कहा- क्या सहवाग से डिफेंड करने को कहेंगे

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टॉम करन।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 18:34 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+