Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या का फैन हुआ पाकिस्तानी गेंदबाज, कहा- पाक खिलाड़ियों को लेनी चाहिये सीख

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले हफ्ते समाप्त हुई सीमित ओवर्स की सीरीज के बाद हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा किया जिसको लेकर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज में हार्दिक पांड्या ने न सिर्फ शानदार बल्लेबाजी की बल्कि अपनी विस्फोटक पारियों के चलते टीम को अहम मौकों पर जीत दिलाकर टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई। जहां हार्दिक पांड्या ने टी20 सीरीज के दौरान बल्ले से रनों में अहम योगदान दिया तो वहीं इस सीरीज में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये।

सीरीज की समाप्ति पर जब हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया तो उन्होंने ट्रॉफी को टी नटराजन को सौंपते हुए कहा कि मुझसे ज्यादा यह डेब्यूटेंट इसका हकदार है और उन्हें अपनी ट्रॉफी थमा दी। हार्दिक पांड्या के इस जेस्चर की तारीफ दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने की तो वहीं इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया का भी नाम जुड़ गया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: क्या अजिंक्य रहाणे पर होगा कप्तानी का दबाव, गावस्कर ने दिया जवाब

दानिश कनेरिया ने न सिर्फ इस दिग्गज खिलाड़ी की तारीफ की है ब्लकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हार्दिक पांड्या से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा है कि कभी-कभी खुद से ज्यादा टीम के बारे में सोचना आना चाहिये। पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने कभी भी ऐसा नहीं किया।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हार्दिक-नटराजन की तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी जिसमें कहा,'बेहद शानदार तस्वीर, इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। मैन ऑफ द सीरीज जीतने के बाद हार्दिक ने अपना सम्मान नटराजन को सौंपा, हार्दिक के इस काम से युवा खिलाड़ी को न सिर्फ अच्छा महसूस हुआ होगा बल्कि उसका आत्म-विश्वास भी काफी बढ़ गया होगा। पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने कभी ऐसा नहीं किया। सब अपना सोचते हैं।'

और पढ़ें: Flashback 2020: क्रिकेट जगत के 5 सबसे बड़े विवाद जिन्होंने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

गौरतलब है कि टी नटराजन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नेट बॉलर के रूप में गये थे लेकिन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद वह पहले टी20 टीम और फिर वनडे टीम का हिस्सा बने। कैनबरा के ओवल मैदान पर उन्होंने पहले वनडे और फिर टी20 प्रारूप में डेब्यू किया। नटराजन ने टी20 सीरीज के दौरान 13.83 की औसत से सबसे ज्यादा छह विकेट हासिल किये।

Story first published: Monday, December 14, 2020, 18:24 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+