कप्तानी छिन जाने के बाद जाने कैसा था डेविड वॉर्नर का रिएक्शन, कोच मूडी ने किया खुलासा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला करते हुए अपने कप्तान डेविड वॉर्नर को उनकी कप्तानी से हटा दिया और उनकी जगह केन विलियमसन को सीजन के बाकी बचे हुए मैचों की कमान सौंप दी गई। सनराईजर्स हैदराबाद के इतिहास में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस सीजन खेले गये पहले 6 मैचों में हैदराबाद की टीम सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने यह कड़ा फैसला लिया।
और पढ़ें: IPL 2021: जानें कौन हैं जेराल्ड कॉर्टजे, लियामस्टोन की जगह राजस्थान में हुए शामिल
इतना ही नहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 से भी बाहर रखा गया। उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर के करियर में यह पहली बार है जब किसी फ्रैंचाइजी ने उनके फिट रहते हुए उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करने का फैसला किया है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने कप्तानी से हटाये जाने के फैसले के बाद डेविड वॉर्नर के रिएक्शन के बारे में बताया।
और पढ़ें: RCB को सहवाग की बड़ी सलाह, कहा- कोहली नहीं इस खिलाड़ी को करनी चाहिये ओपनिंग

आसान नहीं था वॉर्नर को कप्तानी से हटाने का फैसला
सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेट निदेशक कोच मूडी ने बताया कि जब डेविड वॉर्नर को टीम मैनेजमेंट के इस फैसले के बारे में बताया गया तो वो काफी निराश और हैरान रह गये। मूडी ने बताया कि टीम ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को इस सख्त फैसले के पीछे की वजह समझाते हुए ऐसा करने के पीछे का कारण बताया लेकिन उनका निराश होना जायज रिएक्शन है। मूडी ने इस दौरान बताया कि वॉर्नर का टीम के लिये दिये गये पिछले योगदान को देखते हुए उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला आसान नहीं था लेकिन बड़ी तस्वीर को देखते हुए यह फैसला लेना जरूरी था।

फैसले के बाद ऐसा था वॉर्नर का रिएक्शन
राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले टॉम मूडी ने कहा,'हमें एक कड़ा निर्णय लेना था। किसी को तो बाहर होना ही था दुर्भाग्य से यह वॉर्नर रहे, वह फैसला सुनने के बाद शॉक्ड रह गया और निराश भी हुआ। कोई भी निराश ही होगा। हालांकि वो इस बात को अच्छे से समझ गये और फ्रैंचाइजी के ऐसा फैसला लेने के पीछे के लॉजिक को भी अच्छे से मान लिया है। फ्रैंचाइजी उनसे क्या चाहती है वह इस चीज को समझ गये हैं और उसी के साथ अपना योगदान देना जारी रखेंगे।'

इस कारण प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हुए वॉर्नर
मूडी ने आगे बात करते हुए कहा कि वॉर्नर समझदार हैं और इस फैसले के साथ टीम से घुल मिल गये हैं और सबसे जरूरी बात है कि टीम उनके चारों ओर घुलमिल गई है। मुझे नहीं लगता कि पहले क्या हो चुका है इसका असर हमारे आने वाले मैचों पर पड़ेगा। साथ ही हमने टीम में 24-48 घंटों में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किये हैं।
वहीं मूडी ने डेविड वॉर्नर को राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल न करने को लेकर कहा,'यह फैसला पूरी तरह से टीम के कॉम्बिनेशन को देखते हुए लिया गया है। हमने इस निर्णय पर आये हैं कि लीग के इस स्टेज पर हम दो विदेशी बल्लेबाज, एक विदेशी ऑलराउंडर और राशिद खान टीम का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। हमने काफी करीब से देखा है और विलियमसन-बेयरस्टो जबरदस्त फॉर्म में है। हम अपनी रणनीति को लेकर काफी निश्चित हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications