MI vs KKR: मुंबई ने पहली बार यूएई में जीता मैच, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है और बुधवार को इसी लीग का पांचवा मैच खेला गया। लीग के पांचवे मैच में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने मुंबई के सामने उतरी। अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस पहले मैच में मुंबई की टीम ने 195 रनों का स्कोर खड़ा किया और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 146 रनों पर समेट दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने यूएई की सरजमीं पर पहली बार मैच जीतने का कारनामा किया।
और पढ़ें: MI vs KKR: 7 साल में पहली बार ओपनिंग मैच हारी केकेआर, मुंबई ने 49 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने 80 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और कोलकाता के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीतकर प्वाइंटस टेबल में सबसे ऊपर भी पहुंच गई है। इसके साथ ही मुंबई की टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिये। आइये एक नजर उन आंकड़ों पर डालते हैं-
और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के लिये बुरी खबर, हैमस्ट्रिंग के चलते अभी एक और मैच नहीं खेलेंगे रायडु

किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह मुंबई की 20वीं जीत है और इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी 20वीं जीत हासिल की। वहीं इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आती है जिसने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के खिलाफ 17 जीत हासिल की। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी चन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 जीत हासिल की। वहीं मुंबई की टीम न आरसीबी क खिलाफ 16 मैचों में जीत हासिल की। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के खिलाफ 15-15 मैचों में जीत हासिल की।

मुंबई ने यूएई में जीता अपना पहला मैच
वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने यूएई के मैदान पर खेले गये अब तक के मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस की टीम ने यूएई के मैदान पर अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें उसे अब तक जीत नहीं मिली थी। साल 2014 में जब मुंबई की टीम यूएई में खेलने पहुंची थी तो वहां पर खेले गये 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था जबकि सीएसके के हाथों पहले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच लेने वाले खिलाड़ी बने रोहित
वहीं रोहित शर्मा की शानदार पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच लेने के अवॉर्ड के मामले में एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच लेने के रिकॉर्ड के मामले में दोनों ने 18 बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम आता है, जिसने 17 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है, वहीं एमएस धोनी ने 15 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications