Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली में है बाकी 10 लड़कों को साथ लेकर चलने की जबरदस्त काबिलियत- केएल राहुल

नई दिल्लीः कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के लिए सामने से लीड करना पसंद करते हैं। उन्हें जिम्मेदारी लेना पसंद है और वे टीम के एक बेहतर बल्लेबाज भी हैं। भले ही ICC टूर्नामेंट जीतने की उनकी क्षमता पर कई बार सवाल उठाए गए हों लेकिन वह खेल के प्रति बहुत जुनूनी है और एक कप्तान के रूप में कोहली को कई लोगों ने ऊंचा दर्जा दिया है।

असाधारण एनर्जी के लिए कोहली को सराहा-

असाधारण एनर्जी के लिए कोहली को सराहा-

इन्हीं लोगों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ा है केएल राहुल का। राहुल ने विराट की कप्तानी में काफी खेला है। भारत के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद वाले क्रिकेटरों में से एक, केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट में जगह बनाने की होड़ में हैं।

इस बीच, फोर्ब्स इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में, उन्होंने मैदान पर असाधारण ऊर्जा के लिए विराट कोहली की सराहना की है। उन्होंने अपने कप्तान को एक भावुक क्रिकेटर करार दिया और साथ ही वे टीम में जिस तरह से एनर्जी भरते हैं, उस पर बात की।

3 बल्लेबाज जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल शुबमन गिल की जगह कर सकते हैं ओपनिंग

100 शायद बेस्ट है पर कोहली 200 पर काम करते हैं- राहुल

100 शायद बेस्ट है पर कोहली 200 पर काम करते हैं- राहुल

राहुल ने कहा, "विराट कोहली के साथ और उनके अंडर में खेलकर यह बता सकता हूं कि वह एक अलग तरह का कप्तान है। वह बहुत ही भावुक व्यक्ति हैं। वह 200 पर काम करता है। 100 को सबसे अच्छा पॉइंट माना जाता है लेकिन वह 200 पर काम करते हैं। उनके पास अन्य 10 लोगों को ले जाने और उनको भी 100 से 200 तक खींचने की अविश्वसनीय क्षमता है। "

केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट के लिए तैयार

केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट के लिए तैयार

केएल राहुल वर्तमान में मेजबान टीम के खिलाफ बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की श्रृंखला से पहले इंग्लैंड में एक ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन कथित तौर पर अगली टेस्ट सीरीज के लिए मध्य क्रम की भूमिका के लिए विचार किया जा रहा है। उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2019 में एक टेस्ट खेला था और फॉर्मेट में कम स्कोर के बाद उन्हें हटा दिया गया था।

हालांकि, राहुल ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में मजबूत और लगातार प्रदर्शन के साथ टीम में वापसी की। वह इस समय बहुत अच्छी फॉर्म में है और अगर मौका दिया जाए तो वह अपने टेस्ट करियर को नए सिरे से शुरू करना पसंद करेंगे। भारतीय टीम का नया असाइनमेंट 4 अगस्त को शुरू हो रहा है।

Story first published: Saturday, July 3, 2021, 9:08 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+