Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: दिग्गजों की चोट बनी मुसीबत, BCCI के तौर-तरीकों पर सवालिया निशान

नई दिल्लीः बीसीसीआई ने जो अस्पष्टता खिलाड़ियों की चोटों पर दिखाई है उसने आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मौजूद भारतीय टीम की भद्द पीट दी है। ईशांत शर्मा पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं जबकि रोहित शर्मा का खेलना संदिग्ध बना हुआ है। यहां तक नवदीप सैनी की कमर का खिंचाव भी चर्चित हो गया है।

गुरुवार को बीसीसीआई ने कहा था कि रोहित की चोट को फिर से 11 दिसंबर को जांचा जाएगा लेकिन कोहली ने जिस तरह से पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा कि हमको रोहित की चोट के बारे में कोई जानकारी नहीं है उसको लेकर साफ है कि मामला घोर अंधेरगर्दी में चल रहा है। इस स्तर पर ऐसी अस्पष्टता होना घोर लापरवाही और सिस्टम में बड़ी खामी का संकेत है।

रोहित शर्मा की चोट पर टीम की किरकिरी-

रोहित शर्मा की चोट पर टीम की किरकिरी-

कोहली ने साफ कहा है- "जिस तरह से रोहित ने आईपीएल में भाग लिया उसके बाद हमको पूरी उम्मीद थी कि वे हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया आएंगे लेकिन हम नहीं जानते वे क्यों नहीं आए। कोई जानकारी नहीं दी गई, हम सब इंतजार करने के लिए छोड़ दिए गए हैं।"

SA vs ENG: इंग्लैंड ने जीता पहला T20I, नए रोल में हीरो साबित हुए जॉनी बेयरस्टो

जबकि इससे पहले रोहित ने पीटीआई से कहा था उनकी हैमस्ट्रिंग बिल्कुल ठीक है और केवल 25 दिन उनको शरीर पर काम करने के लिए मिल जाएं तो वे टेस्ट मैच खेल सकते हैं। रोहित ने यह भी कहा कि वे नहीं जानते दूसरे लोग क्यों इस बात को इतना जटिल बना रहे हैं।

ईशांत का हुआ और भी बुरा हाल-

ईशांत का हुआ और भी बुरा हाल-

यही अजीब स्थिति ईशांत की है जिनको आईपीएल के दौरान पसलियों में चोट लगी थी। अब वे रिकवर बताए जा रहे हैं लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया में नहीं हैं। अगर वे वहां होते तो टेस्ट मैचों से पहले होने वाले टूर गेम में अपनी फिटनेस साबित करने का मौका उनको मिलता।

अब कुल मिलाकर ईशांत पूरी ही सीरीज से बाहर होकर बैठे हैं। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कोहली ने साफ कहा था- जब साहा ऑस्ट्रेलिया में आकर अपना रिहैब कर सकते हैं और वे टेस्ट सीरीज के लिए सही समय पर उपलब्ध हो सकते हैं। अगर यही काम रोहित और ईशांत करते तो उनको भी टेस्ट सीरीज में भाग लेने का मौका मिल सकता था।

नवदीप सैनी को लेकर भी फैल गया भ्रम-

नवदीप सैनी को लेकर भी फैल गया भ्रम-

कोढ़ में खाज नवदीप सैनी की चोट की स्थिति साबित हुई जहां ये बताया गया कि गेंदबाज को बैक स्पाजम है और टी नटराजन की बतौर बैकअप बॉलर वनडे टीम में एंट्री हुई लेकिन पहले वनडे मैच में सैनी खेले और 10 ओवर उन्होंन किए।

कुल मिलाकर कहां क्या हो रहा है ये बिल्कुल समझ के पार है। भारत के लिए जरूरी है अपने फिटनेस मुद्दों का प्रबंधन सही तरह से करे क्योंकि पहला वनडे हारने के बाद अलॉर्म बज चुका है और अगर सीमित ओवरों की सीरीज में हार मिलती है तो टेस्ट बचाने के लिए आत्मविश्वास नहीं मिलेगा।

Story first published: Saturday, November 28, 2020, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+