बड़ी खबर: कोरोना वायरस के बीच इस सीरीज से दर्शकों की मैदान पर होगी वापसी, जानें क्या है शर्तें
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले काफी लंबे समय से खेल जगत से जुड़ी गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। इस बीच लगभग 3-4 महीने के बाद जहां क्रिकेट, फुटबॉल जैसे कुछ खेलों ने धीरे-धीरे मैदान पर वापसी की है तो वहीं खेल का सबसे अहम हिस्सा अब भी मैदान पर वापसी नहीं कर सका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दर्शकों की। इस महामारी के संक्रमण के खतरे को देखते हुए दर्शकों को अब तक स्टेडियम में आकर मैच देखने की इजाजत नहीं दी गई है। जहां कोरोना वायरस के लंबे ब्रेक के बाद इंग्लैंड की मेजबानी में वेस्टइंडीज, आयरलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज तो खेली लेकिन इस दौरान मैदान पर दर्शक नदारद रहे।
और पढ़ें: IPL 2020: वाशिंगटन सुंदर के नाम है आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, नामुमकिन है टूटना
यहां तक कि दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल जो कि इस साल यूएई में खेला जा रहा है, वहांं भी दर्शक सिर्फ टीवी और इंटरनेट के माध्यम से जुड़ पायेंगे। इस लीग के भी सभी मैच खाली स्टेडियम में कराये जायेंगे। ऐसे में यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है कि क्रिकेट के मैदान पर दर्शकों की वापसी कब होगी। हालांकि आपको जानकर खुशी होगी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सवाल का जवाब दे दिया है।
और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली के पास है वो खिलाड़ी जिसने 2 बार लगाये हैं 6 गेंद में 6 छक्के, ठोंका है दोहरा शतक

26 सितंबर से मैदान पर लौटेंगे दर्शक
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस के चलते लंबे समय से मैदान पर दर्शकों की गैरमौजूदगी को खत्म करने का फैसला करते हुए उन्हें मैच के दौरान मैदान पर दोबारा एंट्री देने का फैसला किया है। इसके अनुसार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 26 सितंबर से होने वाली सीरीज से दर्शकों को मैदान पर आने की इजाजत दी जायेगा। यह मैच ब्रिसबेन में खेला जाना है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टेडियम में दर्शकों की वापसी को लेकर कुछ शर्तें भी लागू की हैं।

दर्शकों के लिये लागू होंगी यह शर्त
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से लागू की गई शर्तों के अनुसार दर्शकों को मैदान पर ज्यादा शोर मचाने की इजाजत नहीं दी जायेगी, क्योंकि ऐसा करने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं मैच के दौरान सिर्फ फीसदी सीटों पर ही टिकट बेची जायेगी, बाकी 50 फीसदी सीटों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत खाली छोड़ा जायेगा। इसके अलावा बोर्ड ने साफ किया है कि इस महामारी से बचने के सभी नियमों का पालन करते हुए टिकटों को सिर्फ ऑनलाइन ही बेचेगा। वहीं स्टेडियम में आने के बाद दर्शकों को एक खास इलाके से ही मैच देखना होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी लौट सकते हैं दर्शक
गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से किये गये इस ऐलान का मतलब साफ है कि इस साल के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में भी दर्शकों की स्टेडियम में मौजूदगी देखने को मिल सकती है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमें क्वारंटीन में समय बिता रही हैं।
आपको बता दें कि कोरोनावायरस के चलते पिछले करीब 5 महीने से दर्शकों को मैदान पर आने की इजाजत थी लेकिन जुलाई से घरेलू क्रिकेट मैचों में वापसी करने की अनुमति मिल गई हैं। हालांकि सभी की निगाहें भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में दर्शकों को आने की इजाजत पर लगी हुई हैं जिसको लेकर फैसला नवंबर में लिया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
