Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: जानें क्यों मुंबई के खिलाफ दिल्ली के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020: MI के खिलाफ मैच में black arm bands बांधकर उतरे DC Players, ये है वजह | Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच आज दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। जहां पर दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई की टीम के सामने फील्डिंग करने उतरी। हालांकि इस दौरान दिल्ली के खिलाड़ी अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे। मुंबई के खिलाफ इस मैच में काली पट्टी पहनने के पीछे एक दुखद कारण है। दरअसल भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मोहित शर्मा के पिता का निधन हो गया है, जिसके चलते वह क्वालिफॉयर मैच से पहले भारत वापस लौट गये हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने अपने साथी खिलाड़ी के पिता के सम्मान में मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरने का फैसला किया। मोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ इस सीजन एक ही मैच में शिरकत की और उसके बाद से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

और पढ़ें: MI vs DC: पांड्या-किशन की विस्फोटक पारी से मुंबई को बढ़त, दिल्ली को दिया 201 का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के अपने ओपनिंग मैच में मोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में मौका दिया था जहां पर उन्होंने एक विकेट लेने का काम किया था। इस मैच में दिल्ली की टीम को सुपरओवर में जाकर जीत मिली।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में बिना किसी बदलाव के वापसी की जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 बदलाव करते हुए जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी और सौरभ तिवारी को बाहर बिठाया और ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को शामिल किया।

और पढ़ें: IPL 2020: 5 दिग्गज खिलाड़ी जो 13वें सीजन में रहे फ्लॉप, शायद अब न मिले मौका

मुंबई की टीम ने भी अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और पहली पारी में 5 विकेट खोकर 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिये सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाने का काम किया। वहीं हार्दिक पांड्या ने महज 14 गेंदों में 37 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आपनी टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया।

Story first published: Thursday, November 5, 2020, 22:05 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+