Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs CSK: पीयूष चावला ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, हासिल किया खास मुकाम

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का 13वां सीजन जारी है और इस लीग के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 44 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने प्वाइंटस टेबल में टॉप कर लिया है। इस मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में लसिथ मलिंगा के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पीयूष चावला ने शिखर धवन को एलबीडब्ल्यू करके इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: CSK vs DC: फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली के खिलाफ हासिल किया खास मुकाम, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लसिथ मलिंगा ने दिल्ली के खिलाफ 22 विकेट चटकाने का काम किया है। वहीं इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के हरभजन सिंह पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 विकेट चटकाये हैं।

वहीं अब पीयूष चावला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं। वहीं इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज है, जिन्होंने 20 विकेट चटकाने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: अनुष्का शर्मा के जवाब पर सुनील गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सोशल मीडिया ने बयान को तोड़ा

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन की शुरुआत तो जीत के साथ की लेकिन पिछले 2 मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल सीएसके की टीम को 7 दिनों का ब्रेक मिला है जिसके चलते उसके पास वापसी करने का शानदार मौका है।

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 6:00 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+