Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: परिवार से दूर खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स ने दिया खास गिफ्ट, भावुक कर देगा Video

Delhi Capitals
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 27वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और आज के मैच में प्वाइंटस टेबल में पहले नंबर पर पहुंचने के लिये लड़ते नजर आयेंगे। दोनों ही टीमों ने अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान के खिलाफ खेला था, जिसमें मुंबई की टीम को 57 रनों से जीत मिली थी तो वहीं पर दिल्ली की टीम ने शारजाह के मैदान पर 46 रनों से जीत हासिल की थी।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने परिवार से दूर यूएई में खेल रहे खिलाड़ियों को बेहद खास सरप्राइज दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को शारजाह में मिली जीत के बाद उनके मालिक पार्थ जिंदल ने परिवार को मिस कर रहे खिलाड़ियों को उनके परिवार का तोहफा दिया।

और पढ़ें: नये नियमों के साथ न्यूजीलैंड में लौट रहा है प्रोफेशनल क्रिकेट, जानें कब से होगा शुरू

दिल्ली कैपिटल्स ने इस पूरे इवेंट का इमोशनल वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्थ पहले खिलाड़ियों की तारीफ करते नजर आते हैं और फिर वीडियो स्क्रिन पर कोच रिकी पोंटिंग के परिवार के वीडियो संदेश से यह शुरु होता है। इस वीडियो में सभी खिलाड़ियों का परिवार एक-एक करके उनसे अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें आईपीएल में अच्छा खेलने की शुभकामनायें देते नजर आये।

इस वीडियो का अंत कोच रिकी पोंटिंग के भावुक संदेश के साथ हुआ जिसमें वह खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए नजर आते हैं। दिल्ली कैपिटल्स अपने खिलाड़ियों का ख्याल रखने के लिये मशहूर है और उसने परिवार से दूर रहने वाले खिलाड़ियों के लिये यह खास गिफ्ट देकर काफी भावुक कर दिया।

और पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने तोड़ा सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड, गंभीर को भी छोड़ा पीछे

वहीं कैपिटल्स ने आखिर में अपने खिलाड़ियों को एक और गिफ्ट दिया जिसमें उन्होंने इन खिलाड़ियों की यादों को सजोते हुए एक फोटो फ्रेम दी, जिसमें उनकी बेहद खास यादों को संजोया गया।

देखें वीडियो:

Story first published: Monday, October 12, 2020, 6:17 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+