Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों का नाम खेल रत्न के लिये नॉमिनेट, अर्जुन अवॉर्ड के लिये शिखर धवन

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में इस साल खेले गये ओलंपिक गेम्स में भारत के लिये एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज समेत 11 दिग्गज खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न 2021 के पुरस्कार के लिये नॉमिनेट किया गया है। वहीं नेशनल स्पोर्टस अवॉर्ड समिति की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिये भेजे गये हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की ओर से खेल पुरस्कारों का आयोजन हर साल मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति भवन में किया जाता है, हालांकि इस साल के खेल पुरस्कारों को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मांग पर स्थगित कर दिया गया था। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि वो जुलाई-अगस्त के दौरान खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहते हैं जिसके चलते वो चाहते हैं कि खेल पुरस्कारों का वितरण बाद में किया जाये।

और पढ़ें: T20 WC में लगभग खत्म हुआ बांग्लादेश का सफर, इंग्लैंड ने हासिल की लगातार दूसरी बड़ी जीत

भारतीय खेल रत्न पुरस्कार 2021 के लिये भेजे गये नामों में भालाफेंक में ओलंपिक का गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का नाम शामिल है तो वहीं पर कुश्ती में पहलवान रवि दहिया, बॉक्सर लवलिना बोरगोहिन का नाम भी शामिल है। हॉकी में ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान सुनील क्षेत्री समेत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का नाम भी शामिल है।

खेल रत्न के लिये भेजे गये खिलाड़ियों की लिस्ट में प्रमोद भगत ( बैडमिंटन), सुमित अंतिल (एथलेटिक्स), अवनि लेखरा (शूटिंग), कृष्णा नागर (बैडमिंटन) और मनीष नरवाल (शूटिंग) का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: क्या T20 WC में साउथ अफ्रीका के बचे हुए मैचों में खेल पायेंगे क्विंटन डिकॉक, जानें कप्तान टेंबा बावुमा का जवाब

वहीं पर अर्जुन अवॉर्ड के लिये भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (क्रिकेट), योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो), निषाद कुमार (हाई जंप), प्रवीण कुमार (हाई जंप), शरद कुमार (हाई जंप), सुहास ली (बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (शूटिंग), भविना पटेल (टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (आर्चरी) समेत कुल 35 खिलाड़ियों का नाम भेजा गया है।

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 19:21 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+