Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: क्या स्मिथ को फिर से कप्तानी नहीं देना चाहती ऑस्ट्रेलिया, जानें क्या बोले मैथ्यू वेड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज में भले ही कंगारू टीम ने अच्छा आगाज किया था लेकिन लगातार चोटों से जूझ रहे खिलाड़ियों के चलते उसके लिये यह सीरीज आसान होती नजर नहीं आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में एरॉन फिंच, डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों के दम पर एकतरफा मात दी थी लेकिन उसके बाद से एक-एक करके उसके खिलाड़ी चोट के चलते बाहर होते चले जा रहे हैं और इसका असर टी20 सीरीज में भी देखने को मिला है। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और सिडनी के मैदान पर खेले जाने वाले आखिरी मैच में वह क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को टीम में चाहते हैं सहवाग, कारण भी बताया

वहीं ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच जो कि अब तक सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आये वह कैनबरा में खेले गये पहले मैच में हिप इंजरी का शिकार हुए और दूसरे मैच में नहीं खेल सके। ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे कि शायद उनकी गैर मौजूदगी में टीम मैनेजमेंट स्टीव स्मिथ को एक बार फिर से कप्तानी दे लेकिन मैथ्यू वेड ने सिडनी में टीम का नेतृत्व किया। जिसके बाद एक सवाल तेजी से पूछा जाने लगा कि क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम स्मिथ को दोबारा टीम की कमान नहीं देना चाहता, अब इस सवाल का जवाब खुद मैथ्यू वेड ने दिया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: नटराजन के फैन हुए ग्लेन मैक्ग्रा, बताया- भारत की खोज

हम टीम के तौर पर लेते हैं फैसले

हम टीम के तौर पर लेते हैं फैसले

एरॉन फिंच की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे मैथ्यू वेड का मानना है कि स्टीव स्मिथ शानदार कप्तान रहे हैं और अगर अगर दोबारा कप्तानी मिलती है तो वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा,' मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्मिथ को कोई रोल नहीं है। हमारे पास कई शानदार खिलाड़ी हैं जो कप्तानी का अनुभव रखते हैं। मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ, मोइजेस हेनरिक्स ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर या फिर बीबीएल में कप्तानी का अनुभव है और हम मैदान पर टीम की तरह फैसले लेते हैं।'

स्मिथ शानदार कप्तान है, मौका मिला तो करेंगे बेहतर कप्तानी

स्मिथ शानदार कप्तान है, मौका मिला तो करेंगे बेहतर कप्तानी

मैथ्यू वेड ने आगे बात करते हुए बताया कि फिंच की मौजूदगी में भी हम बतौर टीम ही फैसला लेते हैं, जिसमें कई बार यह खिलाड़ी उन्होंने डिसिजन लेने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा,'भले ही फिंच चोट की वजह से हमारे साथ मैदान पर नहीं है लेकिन जब वह मैदान पर होते हैं तब भी हम मिलकर काम करते हैं। स्मिथ भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो कि अपनी सलाह देते रहते हैं। वह लंब समय तक ऑस्ट्रेलिया के लिये शानदार कप्तान रहे हैं और मुझे लगता है कि अगर उन्हें दोबारा कप्तानी सौंपी जाती है तो वह बेहद शानदार काम करेंगे।'

भारतीय टीम हमसे बेहतर, उनसे हारने का गम नही

भारतीय टीम हमसे बेहतर, उनसे हारने का गम नही

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में लगभग 2 साल तक बाहर रहने के बाद 2019 में वापसी करने वाले मैथ्यू वेड ने टी20 सीरीज में मिली हार पर बात करते हुए कहा कि वो एक ऐसी टीम से हारे हैं जो कि उनसे बेहतर है इसलिये हार का कोई खास गम नहीं है।

उन्होंने कहा,' मेरे लिये पिछले 3 सालों में एक बार फिर से मेरे करियर की शुरुआत हुई है और मैं पूरी तरह बदल चुका हूं। जब आप 2 मैच लगातार हार जाते हैं तो प्रदर्शन का आकलन किया जाना लाजमी है। भारतीय टीम अभी आईपीएल खेलकर आई है और उसके खिलाड़ी इस प्रारूप में शानदार अभ्यास करके आये हैं। हमारे पास भी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन चोट के चलते वह खेल नहीं पाये हैं। इसी का असर हमारे प्रदर्शन पर भी दिखा। हम एक बेहतर टीम से हारे हैं।'

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 9:17 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+