इरफान पठान ने क्रिस गेल को बताया बूढ़ा शेर, लेकिन रन तो फिर भी बनाने होंगे
नई दिल्लीः भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्रिस गेल की तुलना एक बढ़े शेर से की है। लेकिन जैसा की बूढ़ापे में भी जिंदा रहने के लिए शेर को लगातार शिकार करने की जरूरत है, वैसे ही गेल को भी रन बनाने की जरूरत है। दरअसल क्रिस गेल रन नहीं पा रहे हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में भी फेल रहे थे। पंजाब किंग्स की इस हार के बाद इरफान पठान की प्रतिक्रिया आई है।
पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का स्कोर ही बनाया था। केवल एडम मार्करम और दीपक हुड्डा ही कुछ रन बना सके। मार्करम इस चरण में रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। क्रिस गेल केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई को इस टारगेट का पीछा करने में कोई खास दिक्कत नहीं आई और उन्होंने 6 विकेट हाथ में रहते हुए यह मैच जीत लिया।

रनों के लिए तरसते क्रिस गेल-
गेल 40 पार कर चुके हैं और इस उम्र में आपको हर मैच में टिकने के लिए संघर्ष करना होता है। फिलहाल गेल रन के लिए तरस रहे हैं।
पठान ने गेल के बारे में बात करते हुए कहा, आप क्रिस गेल से और ज्यादा की उम्मीदें करते हैं। मैं जानता हूं कि वे शेर हैं जो बूढ़े होता जा रहा है लेकिन आपको रन स्कोर भी करना होगा। आपको पास बहुत सारे विकल्प नहीं हैं। निकोलस पूरन ने भी सीपीएल में सही प्रदर्शन किया था लेकिन वह आईपीएल में अभी तक अपने टैलेंट को दिखाने में कामयाब नहीं रहे।
RCB vs RR: मैच को अपने लिए खास बनाने के लिए संजू सैमसन को केवल 9 रनों की दरकार

पंजाब किंग्स भी जूझ रही है-
मार्करम के पास अच्छी बैटिंग है लेकिन आपको बल्ले से आग उगलने की जरूरत है। हुड्डा ने कोशिश की लेकिन और की जरूरत है। जब आप दीवार के सामने हो तो जोर से धक्का देने की जरूरत पड़ती है। पंजाब किंग्स और उनके बल्लेबाजों को बड़ी पारियों को अंजाम देना होगा।
पंजाब किंग्स अपने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को नहीं ले पा रही है जो गर्दन में खिंचाव के कारण मुंबई के खिलाफ प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। पठान ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए एक बड़ा झटका है और उन्हें जल्द से जल्द अंतिम एकादश में वापस आने की जरूरत है।

मयंक की चोट ने बढ़ाई है टीम की परेशानी-
इरफान पठान ने कहा, "यह बहुत मुश्किल होने वाला है। पहली बात तो यह कि मयंक अग्रवाल की गर्दन में चोट लग गई लेकिन इससे पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की कमर टूट गई क्योंकि वह काफी रन बना रहे थे। उनका वापस आना बहुत जरूरी है।"
इरफान पठान ने निष्कर्ष निकाला, "उनके और केएल राहुल के अलावा कोई और ज्यादा रन नहीं बना रहा है। हमने हुड्डा को बीच में 20-30 रन बनाते देखा लेकिन यह काफी नहीं है। आपको अच्छी मैच जिताने वाली पारियां खेलनी होंगी। "
पंजाब किंग्स छठे स्थान पर है, और 1 अक्टूबर को दुबई में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
