Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय टीम जीतेगी चाैथा टेस्ट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चाैथा मैच 2 सितंबर को ओवल में शुरू होने जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट बारिश के कारण ड्रा हो गया था, जबकि लाॅर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में टीम को 151 रनों की शानदार जीत हासिल हुई। लेकिन तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए एक पारी और 76 रनों से जीत दर्ज की। ओवल में भारत का रिकाॅर्ड खराब है, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारतीय टीम चाैथा टेस्ट जीत जाएगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : आसान नहीं होगा 'विराट सेना' के लिए चाैथा टेस्ट जीतना, देखें आंकड़े

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने यह बात कही है। चोपड़ा ने कहा, ''मैं भारतीय टीम के साथ जा रहा हूं, वे इस मैच को जीतेंगे। मुझे भरोसा है कि टीम टाॅस जीतेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती है। पहले बल्लेबाजी करना गलत नहीं होगा। इंग्लैंड को पहले लॉर्ड्स पर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। अंत में, बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं है।''

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश को झटका, T-20 विश्व कप में नहीं खेल पाएगा दिग्गज खिलाड़ी

पिछले दो मैचों में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। जहां उन्होंने लॉर्ड्स में जीत हासिल की, वहीं हेडिंग्ले में उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। टीम पहली पारी में महज 78 रन पर ढेर हो गई थी। आकाश चोपड़ा के मुताबिक ओवल में स्पिनरों का दबदबा होगा और वे काफी विकेट लेंगे। उन्होंने कहा, अगर यह टेस्ट मैच पांच दिनों तक चलता है, तो स्पिनर 6 से ज्यादा विकेट लेंगे। यह मोईन अली, अश्विन और जडेजा हो सकते हैं।'' वहीं आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि हर दिन के दूसरे सत्र में काफी रन बनेंगे क्योंकि तब तक पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाएगी। बता दें कि ओवल में भारत-इंग्लैंड के बीच 13 बार आमना सामना हुआ है, लेकिन भारत एक ही जीत हासिल कर सका जो 1971 में मिली थी।

Story first published: Wednesday, September 1, 2021, 14:25 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+