पढ़े: रियो ओलंपिक में सुशील कुमार का पत्ता काटने वाले पहलवान नरसिंह यादव की बायोग्राफी
नई दिल्ली। पहलवान नरसिंह यादव को रियो ओलंपिक में जाने का मौका मिला है, वो कुश्ती में भारत की दावेदारी पेश करेंगे।
रियो ओलंपिक के बाद नरसिंह का बजेगा बैंड, घर वाले तैयारियों में जुटे
आईये डालते हैं उनके जीवन पर एक खास नजर...
जीवन परिचय
- नरसिंह यादव का पूरा नाम नरसिंह पंचम यादव है।
- उनका जन्म 6 अगस्त 1989 में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था।
- उनके पिता का नाम पंचम यादव और मां का नाम भूलना देवी है।
- नरसिंह के पिता मुंबई में दूध व्यवसायी हैं।
- नरसिंह के भाई विनोद यादव भी कुश्ती करते हैं।
- नरसिंह की मां भूलना देवी बनारस के नीमा गांव में रहती हैं।
- वहां पर नरसिंह की कुछ पुस्तैनी जमीन है।
- नरसिंह यादव खुद महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं।
- नरसिंह यादव ने 13 साल की उम्र में अपने भाई विनोद के साथ रेसलिंग शुरू की थी।
करियर
- नरसिंह यादव ने साल 2010 में 74 किग्रा के फ्रीस्टाइल एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
- साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम गोल्ड में भी 74 किग्रा के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता था।
- साल 2011 में कॉमनवेल्थ चैंपियशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
- साल 2014 के एशियन गेम्स में उन्होंने जापान के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीता था।
- साल 2012, नरसिंह पंचम यादव लंदन ओलिंपिक में अपनी पहली ही बाउट हार गए थे।
- 2012 में ही उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस डीएसपी का पद दिया था। वह अब भी इस पद पर हैं।
- प्रो-रेसलिंग लीग में बेंगुलरु योद्धाज के लिए खेलते हैं नरसिंह यादव।
- इस टीम का मालिकाना हक विराट कोहली और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पास है।
- नरसिंह यादव को जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्ल्यू) के स्पोर्ट्स ऐक्सिलेंस प्रोग्राम के तहत सपॉर्ट किया गया है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
