'भारत इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है', इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। उम्मीद थी कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का खिताब जीतने के लिए शानदार खेल दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ भारत 10 विकेट से हार गया था, उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज कमाल दिखा पाएंगे, पर कहानी वही रही। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने करने का न्याैता दिया। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 110 रन ही बना सकी। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट माइकल वाॅन ने ट्वीट करते हुए राय दी है कि भारत अब टी20 विश्व कप से बाहर हो सकता है।
भारत की खराब बल्लेबाजी को देख माइकल वाॅन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''भारत इस टी20 विश्व कप से बाहर हो सकता है। अब तक सभी प्रतिभाओं के साथ मानसिकता और दृष्टिकोण गलत रहा है।" सिर्फ यही नहीं, माइकल वाॅन ने लगातार कई ट्वीट करते हुए भारतीय टीम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत 2010 क्रिकेट खेल रहा है, खेल आगे बढ़ गया है। उन्होंने वसीम अकमर से भी उनका हाल पूछा।
यह भी पढ़ें- रोहित का कैच छूटा तो ऐसा था रितिका का रिएक्शन, फिर अश्विन की पत्नी ने संभाला
वहीं मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के लिए ईशांत किशन और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। हालांकि तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने भारत को पहला झटका दे दिया। उन्होंने ईशान को डेरिल मिशेल के हाथों कैच आउट किया। किशन 4 रन बना सके। फिर तीसरे नंबर पर आए रोहित ने 14 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का लगाया और 8वें ओवर में ईश सोढ़ी का शिकार बने। उनका कैच मार्टिन गप्टिल ने लिया। इससे पहले केएल राहुल ने टिम साउथी के हाथों 6वें ओवर में डेरिल मिशेल को कैच देकर विकेट गंवा दिया। उन्होंने 18 रन बनाए।
फिर 11वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली को ईश सोढ़ी ने ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच करा दिया। विराट 9 रन पर आउट हो गए। इसके अलावा ईश सोढ़ी अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट को तीन बार आउट करने वाले पहले गेंदबाज भी बने। इसके बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को बचाने की कोशिश की, लेकिन ऋषभ भी 12 रन पर आउट हो गए। इसके बाद 19वें ओवर में भारत को दो झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ इस ओवर में हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने विकेट गंवाए। हार्दिक ने 24 गेंदों में 23 रन बनाए। शार्दुल खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट 3 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। ईश सोढ़ी ने भी 2 विकेट लिए। टीम साउथी और एडम मिल्ने ने एक-एक विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
