Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs RCB: डिविलियर्स ने बताया हार का कारण, दिल्ली के खिलाफ जानें कहां हुई विराट सेना से गलती

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले नंबर की लड़ाई में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को मात दी। दिल्ली की टीम ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बनाये और 59 रनों से मैच हार गये। वहीं मैच के बाद आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले एबी डिविलियर्स ने मैच के बारे में बात करते हुए हार का कारण बताया।

डिविलियर्स का मानना है कि उनकी टीम सोमवार को अपने टैलेंट के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर सकी और इसी के चलते उन्हें इतनी बड़ी हार झेलनी पड़ी।

और पढ़ेंं: DC vs RCB: विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान तोड़ा ICC का बड़ा नियम, मिली चेतावनी

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबी डिविलियर्स ने कहा,' आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हमें लगभग हर भाग में मात दी। आज की जीत का पूरा श्रेय दिल्ली कैपिटल्स को जाता है। उनकी टीम ने पहले 6 ओवर में तेज शुरुआत की लेकिन हमने वापसी की लेकिन जो विकेट हमने चटकाई हम उसका फायदा नहीं उठा सके। हम थोड़ा अटैकिंग हो सकते थे लेकिन हमने डिफेंसिव गेंदबाजी की।'

वहीं डिविलियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये 26 गेंद में 53 रनों की शानदार पारी खेलने वाले मार्कस स्टॉयनिस का फील्जिंग के दौरान कैच ड्रॉप करने को लेकर भी बात की।

उन्होंने कहा,'स्टॉयनिस ने वाकई में शानदार बल्लेबाजी की, हालांकि हमारे पास दवाब बनाने का मौका था, लेकिन फील्डिंग में हमारा प्रदर्शन लचर था और हम अपनी प्रतिभा के अनुसार खेल नहीं दिखा सके। आप इसे एक खराब दिन कह सकते हैं।'

और पढ़ें: RR vs MI: जानें कौन हैं मुंबई के खिलाफ डेब्यू करने वाले कार्तिक त्यागी, राहुल द्रविड़ भी हैं फैन

गौरतलब है कि डिविलियर्स ने इस दौरान कप्तान विराट कोहली के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले का भी बचाव किया और कहा कि उन्होंने यह फैसला ओस की भूमिका को देखते हुए लिया।

आपको बता दें कि दोनों ही टीमें आईपीएल के 12 साल के इतिहास में अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही हैं इस साल दोनों ही इस खिताब की जबरदस्त दावेदार हैं। जहां आरसीबी की टीम ने अपने 5 में से 3 में जीत हासिल की है तो वहीं दिल्ली की टीम ने अपने 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है।

Story first published: Tuesday, October 6, 2020, 21:22 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+