Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'धोनी की जगह कोई नहीं भर सकता', संन्यास को लेकर जानें दिग्गज खिलाड़ियों ने क्या कहा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आज (15 अगस्त, 2020) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने फैन्स को चौंका दिया। जहां पर उनके फैन्स आईपीएल में धोनी के दमदार प्रदर्शन की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी की राह पर नजर लगाये फैन्स को चौंका दिया। धोनी के अचानक संन्यास के फैसले से हर कोई हैरान है। इसको देखते हुए न सिर्फ फैन्स बल्कि उनके साथ खेल चुके कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी धोनी के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आइये एक नजर डालते हैं कि किस खिलाड़ी ने क्या कहा-

और पढ़ें: दोस्ती के मामले में जय-वीरू से कम नहीं थी धोनी-रैना की जोड़ी, साथ बनाये कई रिकॉर्ड

कुछ लोगों की जगह कोई नहीं भर सकता

कुछ लोगों की जगह कोई नहीं भर सकता

एमएस धोनी की कप्तानी में भारत के लिये खेल चुके दिग्गज स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने धोनी के फैसले पर हैरान जताते हुए लिखा कि कुछ लोगों की जगह को कोई भी नहीं भर सकता। उनमें से ही एक हैं माही भाई।

भाग्यशाली था जो धोनी का साथ मिला

भाग्यशाली था जो धोनी का साथ मिला

वहीं पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने लिखा कि यह मेरा सौभाग्य था कि एक ऐसे दोस्त और कप्तान के साथ मैदान पर खेलने का मौका मिला जिसने देश को कई बार जश्न मनाने का मौका दिया। आपने अपने करियर में काफी कुछ कमाया है।

सबसे यादगार है 2011 विश्व कप की जीत

सबसे यादगार है 2011 विश्व कप की जीत

सचिन ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'तुम्हारा भारतीय क्रिकेट में योगदान अभूतपूर्व है। 2011 में विश्व कप जीतना मेरा जिंदगी का सबसे खास पल है। आपको और आपके परिवार को दूसरी पारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

धोनी जैसा न कोई था और न कोई है

धोनी जैसा न कोई था और न कोई है

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'तुम्हारे जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा। खिलाड़ी आते-जाते रहते हैं लेकिन उनके जैसा शांत खिलाड़ी कोई भी नहीं होगा। धोनी उनके साथ ऐसे जुड़ते हैं जैसे वो उनके फैमिली मेंबर हों।' ओम फिनिशाय नम:..

देश के दिलों में हमेशा रहेंगे धोनी

देश के दिलों में हमेशा रहेंगे धोनी

वहीं कप्तान कोहली ने लिखा कि हर खिलाड़ी को एक न एक दिन अपने करियर को अलविदा कहना पड़ता है लेकिन जब एक ऐसा खिलाड़ी जिसे आप इतने करीब से जानते हो वह ऐसा फैसला लेता है तो भावनायें अपने आप बाहर आ जाती हैं। आपने देश के लिये जो कुछ किया है वह हमेशा देश के दिलों में रहेगा।

सिर्फ एक ही धोनी है

सिर्फ एक ही धोनी है

धोनी के संन्यास के फैसले पर भावुक हुए हार्दिक पांड्या ने लिखा,' केवल एक ही महेंद्र सिंह धोनी हैं। मेरे करियर में मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद मेरे बड़़े भाई। नीली जर्सी में आपको मिस करूंगा लेकिन मुझे विश्वास है कि आप मेरा मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा मौजूद रहोगा।'

Story first published: Sunday, August 16, 2020, 18:12 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+