Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-पाकिस्तान मैच एक उद्योग बन गया है, गर्म माहाैल बनने से होती है मोटी कमाई : गंभीर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट खुद एक उद्योग बन गया है। गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मामले की तुलना की, जो खुद एक-दूसरे के पड़ोसी भी हैं, लेकिन उनके अनुसार भारत-पाकिस्तान की तरह उनके बीच खतरनाक टक्कर नहीं है।

गंभीर ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को नोटिस करना मुश्किल है। भारत और पाकिस्तान की तरह, वे भी पड़ोसी हैं। भारतीयों और पाकिस्तानियों की तरह, ऑस्ट्रेलियाई और कीवी एक-दूसरे से हारने से नफरत करते हैं। किसी भी तरह से भारत और पाकिस्तान की तरह उनमें इतनी भयंकर प्रतिद्वंद्विता नहीं है। क्या आपने सोचा है ऐसे क्यों? क्या वे क्रिकेट मैच के आधार पर अपनी चीजों को बेचने के लिए एकतरफा विज्ञापन अभियान बनाने के लिए काम में नहीं लगे हैं? या यह प्रमुख हितधारकों की आर्थिक व्यवस्था है?"

भारत-पाकिस्तान का मैच क्यों गर्माया जाता है इसको लेकर उनका मानना ​​है कि मोटा पैसा कमाने के लिए जानबूझकर ऐसा माहाैल बनाया जाता है। गंभीर ने कहा, "भारत और पाकिस्तान का इतिहास खेल प्रतिद्वंद्विता के आधार पर लगता है। 1947 के बाद से हम चार बार लड़ चुके हैं और सीमा पर कई झड़पें कर चुके हैं। इसका असर खेलों पर भी पड़ा है, क्रिकेट सबसे आगे है। मुझे कभी-कभी लगता है कि भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता अपने आप में एक उद्योग बन गया है, जो कई अन्य कार्यक्षेत्रों में भी गर्म माहाैल बनाए रखता है। ऐसा लगता है कि कोई भी इस मैच को लेकर गर्म माहाैल कम करने के बारे में नहीं सोचता क्योंकि इससे मोटी कमाई होती है। "

यह भी पढ़ें- सबसे 'बोरियत' भरा फॉर्मेट होने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट पर ही क्यों फोकस कर रहे हैं विराट कोहली

टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 दौर के दौरान जब दोनों टीमें आपस में भिड़ीं तो पाकिस्तान ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। यह पाकिस्तान की आईसीसी विश्व कप में भारत के खिलाफ पहली जीत रही। इस बीच, गंभीर ने भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की आबादी के बीच एक तुलना की। गंभीर ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त जनसंख्या लगभग तीन करोड़ है जबकि पाकिस्तान में 22 करोड़ और हमारे यहां लगभग 140 करोड़ है। भले ही भारत और पाकिस्तान की 10 प्रतिशत आबादी वहां हो, लेकिन हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त संख्या से पांच गुना ज्यादा बात कर रहे हैं।''

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 14:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+