RR vs RCB: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, 37वां अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 15वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने लगातार अपनी दूसरी और लीग में तीसरी जीत हासिल की और प्वाइंटस टेबल में 6 अंकों के साथ सबसे ऊपर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है और गौर करने की बात है कि लगातार दूसरे मैच में इस टीम का टॉप बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रहा है।
और पढ़ें: RR vs RCB: आखिर कौन हैं जूनियर क्रिस गेल के नाम से मशहूर महिपाल लोमरोर, दादी के दम पर बने दिग्गज
वहीं इस मैच में आरसीबी की टीम के लिये कई अच्छी चीजें हुई। इस मैच में आरसीबी की टीम ने न सिर्फ शानदार गेंदबाजी की बल्कि फील्डिंग के दौरान कुछ अच्छे कैच भी पकड़े। वहीं टॉप ऑर्डर में देवदत्त पाड्डिकल ने 4 मैचों में अपना तीसरा अर्धशतक लगाकर अपना दम दिखाया। वहीं इस मैच में जो सबसे बड़ी चीज हुई वह है कप्तान विराट कोहली का फॉर्म में लौटना।
और पढ़ें: RR vs RCB: क्या थर्ड अंपायर से फिर हुई गलती या वाकई में थे संजू सैमसन आउट

कोहली ने लगाया 37वां अर्धशतक
पिछले 3 मैचों में आरसीबी की टीम के लिये भले ही उसके बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन कप्तान विराट कोहली अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे और लगातार 3 मैचों में कुल 15 रन का स्कोर भी पार नहीं कर सके। हालांकि आज के मैच में विराट कोहली ने अपनी फॉर्म को ढूंढा और अपने आईपीएल करियर का 37वां अर्धशतक पूरा किया।

आईपीेएल में पूरे किये 5500 रन
विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली और आईपीएल के इतिहास में 5500 रन पूरे कर लिये। गौरतलब है कि विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। वहीं आईपीएल के इतिहास में उन्होंने अपने 37 अर्धशतक पूरे कर लिये हैं जो कि आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं।

विराट के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
इस फेहरिस्त की बात करें तो डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में 44 अर्धशतक के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं तो वहीं सुरेश रैना और रोहित शर्मा इस लिस्ट में 38 अर्धशतक के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि आरसीबी के लिये अगर खिताब जीतने की दावेदारी में बने रहना है तो कप्तान विराट कोहली का रन बनाना बेहद जरूरी है जो कि आज के मैच में देखने को मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications