IND vs NZ WTC FInal: रहाणे के शॉट सेलेक्शन पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- सुधार करने की जरूरत
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी विराट सेना कीवी गेंदबाजों के सामने कुछ खास नहीं कर सकी और पहली पारी में महज 217 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 20वीं बार कीवी टीम के सामने 250 रन से कम का स्कोर खड़ा किया। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के आउट होने के तरीके की आलोचना की है और इसमें जल्द सुधार लाने की मांग भी की है। उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में अजिंक्य रहाणे 49 रन बनाकर नील वैग्नर की गेंद पर आउट हो गये।
नील वैग्नर ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ गुड लेंथ गेंद फेंकी जिस पर हॉफ कॉक पुल शॉट मारने के चक्कर में उन्होंने स्क्वॉयर लेग पर खड़े टॉम लैथम को आसान सा कैच पकड़ा दिया और अपने टेस्ट करियर का 24वां अर्धशतक लगाने से एक रन से चूक गये। गावस्कर ने रहाणे के शॉट पर बात करते हुए कहा कि ऐसे शॉट का बस एक ही कारण हो सकता है कि वो अर्धशतक लगाने के करीब थे।
और पढ़ें: Tokyo ओलंपिक्स की तैयारियों के लिये BCCI ने बढ़ाया हाथ, दान किये 10 करोड़ रुपये
कॉमेंट्री कर रहे गावस्कर ने कहा,'इस शॉट का बस एक ही स्पष्टीकरण हो सकता है कि वो अर्धशतक लगाने के करीब थे। वह इसे पूरा करने के लिये एक रन की तलाश में थे और इसी के लिये उन्होंने ऑन साइड पर थोड़ा पुश किया जिसे कंट्रोल करने में वो नाकाम रहे, यहां तक कि वो इस गेंद से पहले भी कंट्रेल में नहीं थे।'
उल्लेखनीय है कि अजिंक्य रहाणे का विकेट लेने का श्रेय कीवी गेंदबाज और कप्तान केन विलियमसन को भी दिया जाना चाहिये जिन्होंने वैग्नर के साथ रहाणे को फंसाने का प्लान तैयार किया और उसे पूरी तरह से लागू करने का भी काम किया। गौरतलब है कि रहाणे को शॉर्ट बॉल के खिलाफ थोड़ा जोर से मारने के लिये जाना जाता है और जब भी गेंद थोड़ी छोटी रहती है वहां पर वो अपना विकेट गंवाते नजर आते हैं। इसको लेकर पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी रहाणे को इस पर काम करने की सलाह दी है और कहा कि अब टीमें उनके खिलाफ प्लान तैयार कर उतरती हैं, ऐसे में उन्हें ज्यादा बेहतर तैयारी करनी होगी।
और पढ़ें: WTC फाइनल में 5 विकेट ले जैमिसन ने रचा इतिहास, ICC फाइनल में नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
उन्होंने कहा,'रहाणे के खिलाफ क्राइस्टचर्च में यही प्लान रहा था। उन्हें इस पर काम करने की जरूरत है। वैग्नर ने रहाणे को आधा अधूरा पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया जिसे देखकर वह खुद से नाराज होंगे। जब मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की थी तो सचिन तेंदुलकर ने मुझे बताया था कि आपको पता होना चाहिये कि आपका ऑफ स्टंप कहां है और विपक्षी टीम की बाउंसर्स को छोड़ना आपको सीखना होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications