WTC फाइनल में 5 विकेट ले जैमिसन ने रचा इतिहास, ICC फाइनल में नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter
Kyle Jamieson claims five wicket haul against India in WTC Final 2021| Oneindia Sports

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 217 रन पर ऑल आउट हो गई है। न्यूजीलैंड के लिये तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने विकेटों का पंजा हासिल कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेलने का काम किया और अच्छी शुरुआत के बावजूद विराट सेना को 250 के स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया। पहला दिन बारिश के चलते धुल जाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 149 रन बनाने का काम किया।

हालांकि मैच के तीसरे दिन कीवी गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और भारतीय टीम को सिर्फ 68 रन जोड़कर 7 विकेट हासिल करने का काम किया। इस दौरान काइल जैमिसन ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (34), विराट कोहली (44), ऋषभ पंत (4), ईशांत शर्मा (4) और जसप्रीत बुमराह (0) का विकेट हासिल करने का काम किया। यह काइल जैमिसन की ओर से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में लिया गया पांचवा 5 विकेट हॉल रहा।

और पढ़ें: IND vs NZ WTC FInal: काइल जैमिसन के पंजे में फंसा भारत, 217 रन पर समेटकर रचा इतिहास

इसके साथ ही काइल जैमिसन आईसीसी के फाइनल्स में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गये हैं। काइल जैमिसन ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में 22 ओवर गेंदबाजी की और 12 ओवर मेडेन फेंककर 31 रन दिये और 5 विकेट हासिल करने का काम किया। वहीं पर आईसीसी फाइनल्स में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड जैक कैलिस के नाम है जिन्होंने 1998 में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे।

वहीं पर वेस्टइंडीज के जोएल गार्नर का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार है जिन्होंने 1979 विश्व कप में 38 रन देकर 5 विकेट हासिल करने का काम किया। इसके अलावा काइल जैमिसन आईसीसी फाइनल्स में 5 विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गये हैं। इस फेहरिस्त में गैरी गिल्मौर का नाम सबसे पहली बार शुमार हुआ था जिन्होंने 1975 विश्व कप में 5 विकेट हासिल करने का काम किया था।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर पलटे माइकल वॉन, पहली पारी के स्कोर को लेकर की भविष्यवाणी

वहीं पर जोएल गार्नर ने 1979 विश्व कप, जैक कैलिस ने 1999 चैम्पियंस ट्रॉफी में और काइल जैमिसन ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021 में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। आपको बता दें कि इसके साथ ही काइल जैमिसन न्यूजीलैंड के लिये 8 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

Story first published: Sunday, June 20, 2021, 19:17 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+