RCB vs SRH: कोहली को बोल्ड कर खास क्लब में शामिल हुये नटराजन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मैच सोमवार को दुबई के मैदान पर हुआ जहां पर आरसीबी की टीम और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे का सामना कर रही थी। जहां पर विराट कोहली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 साल में पहली बार ओपनिंग मैच जीत हासिल की। हालांकि इस मैच के दौरान लगातार चीजें बदल रही थी और अंत में आरसीबी के गेंदबाजों ने नब्ज को बनाये रखा और हैदराबाद के आखिरी 8 विकेट महज 32 रन के अंदर गिरा कर 10 रन से जीत हासिल की।
और पढ़ें: RCB vs SRH: मार्श का ओवर पूरा करने पहुंचे विजय शंकर हुए ट्रोल, पहली गेंद पर दिये 10 रन
वहीं इस मैच में पहली बार 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी के खिलाफ टी नटराजन को शामिल किया। टी नटराजन के लिये भले ही यह उनका डेब्यू मैच नहीं था लेकिन उन्होंने इस मैच में अपना पहला विकेट लिया और बेहद खास क्लब में शामिल हो गये।
और पढ़ें: 4 गेंद में 4 विकेट ले शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, हासिल किया खास मुकाम

नटराजन ने चटकाया विराट कोहली का विकेट
किसी भी गेंदबाज के लिये आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना एक बड़ा सपना होता है और खास तौर से उसका डेब्यू विकेट अगर कोहली हों तो सपने के सच होने जैसा ही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में नटराजन ने विराट कोहली का विकेट लिया और वापस पवेलियन की राह दिखाई।

खास क्लब में शामिल हुए नटराजन
टी नटराजन ने पारी के 16वें ओवर में विराट कोहली को राशिद खान के हाथों कैच कराया और आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया। विराट कोहली ने 13 गेंदों में 107.69 की स्ट्राइक रेट से 14 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही टी नटराजन एक खास क्लब में शामिल हो गये जिन्होंने आईपीएल में अपने पहले विकेट के रूप में विराट कोहली का विकेट चटकाया।
नटराजन से पहले एल्बी मोर्केल, मिचेल मैक्लेनाघन, आशीष नेहरा, अशोक डिंडा, चैतन्य नंदा, डग ब्रेसवेल, जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में अपना पहले विकेट के रूप में विराट कोहली को आउट किया।

3 सीजन में खेले हैं सिर्फ 6 मैच
गौरतलब है कि थंगरासू नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 3 करोड़ रुपये में साल 2017 में खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल में 6 मैच खेले थे, जिसके बाद 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा लेकिन लगातार 2 सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका। आखिरकार 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें मौका देने का विचार किया और अपने पहले ही मैच में उन्होंने विराट कोहली का विकेट हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications