IPL 2020: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो दिल्ली-मुंबई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है जहां पर खिताब बचाने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए लीग स्टेज में दो मुकाबलों में मुंबई की टीम ने हर बार एकतरफा जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के गेंदबाजों ने पिछले 4 मुकाबलों में लगातार हार के बाद वापसी की और आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल कर के क्वालिफायर में जगह बनाने का काम किया।
वहीं मुंबई की टीम को उसके आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया। ऐसे में जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आत्म-विश्वास बढ़ा हुआ होगा तो वहीं पर मुंबई की टीम एक बार फिर वापसी करना चाहेगी। इस बीच दुबई के मैदान पर आज दोनों ही टीमें जीत हासिल करके खिताब जीतने के एक कदम और नजदीक जाना चाहेंगी।
और पढ़ें: IPL 2020: संदीप शर्मा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, नाम की खास उपलब्धि
ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ सूर्यकुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारतीय बने
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोइनिस, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्टजे, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा।
ऐसी हो सकती है आपकी Dream 11 टीम
विकेटकीपर- ईशान किशन (9.0), क्विंटन डिकॉक (10.0)
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (9.0), पृथ्वी शॉ (8.0), श्रेयस अय्यर (9.5), शिखर धवन (10.0)
ऑलराउंडर- कायरन पोलार्ड (8.5), मार्कस स्टॉयनिस (8.5)
गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट (9.0), एनरिच नॉर्किये (9.0) कगिसो रबाडा (9.5)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
