Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगले साल से आईपीएल में रनों की बरसात करेंगी महिलाएं! आएगा डबल मजा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब पुरुषों की तर्ज पर महिलाओं के लिए भी इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। जी हां, दरअसल अब पुरुषों के आईपीएल की तर्ज पर महिलाओं के लिए डब्ल्यूआईपीएल यानी वूमेन इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने रविवार को कहा कि अगले साल से महिला इंडियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूआईपीएल) का भी आयोजन हो सकता है। राय ने कहा कि सीओए देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ कर रहा है।

राय ने एक लिट फेस्टिवल में कहा, 'डायना इडुल्जी (सीओए की सदस्य), मिताली राज , झूलन गोस्वामी के साथ मिलकर हमने कई चीजों पर विचार किया है और उम्मीद है कि अगले साल से आप महिला क्रिकेट को ज्यादा देखेंगे और हो भी सकता है कि अगले साल से महिला आईपीएल का भी आयोजन हो। पिछले तीन महीनों में हमने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की मैच फीस को दो गुना कर दिया है। जो हमने किया है वो काफी हद तक पुरुष टीम के बराबर है।'

विनोद राय ने आगे कहा कि महिला क्रिकेटरों की आय पुरुष क्रिकेटरों की आय के बराबर हो सकती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पुरुष क्रिकेटर ज्यादा मैच खेलते हैं जिससे उनकी आय भी ज्यादा होती है। हालांकि अगले साल से इसमें बदलाव दिखेगा। राय का ये इशारा साफ करता है कि अगले साल से महिला क्रिकेट के लिए बड़ा बदलाव होने वाला है।

इसे भी पढ़ेंः- हैप्पी बर्थडे सुरेश रैनाः आज नहीं तो कल, कल नहीं तो 10 दिन बाद, खिलाना तो पड़ेगा

Story first published: Monday, November 27, 2017, 16:04 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+