AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में ही रुके नटराजन, ठाकुर, सुंदर, करायेंगे पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज समाप्त हुई है जिसके बाद इस दौरे पर पहुंचे ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी जो कि टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है वो भारत लौट आये हैं, हालांकि वनडे और टी20 सीरीज में कहर बरसाने वाले 3 भारतीय गेंदबाज टीम के साथ लौटने के बजाय ऑस्ट्रेलिया में ही रुके हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है, जिसका पहला मैच पिंक बॉल से एडिलेड के मैदान पर डे-नाइट प्रारूप में खेला जायेगा।
सीमित ओवर्स प्रारूप में भारत के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन, शार्दुल टाकुर और हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर इस मैच की तैयारियों के लिये बतौर बैक प्लेयर कम नेट बॉलर टेस्ट टीम से जुड़े हैं और ऑस्ट्रेलिया में ही रुके हुए हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी हुआ कनकशन का शिकार, मुश्किल में कंगारू टीम
स्पोर्टस्टार ने अपनी खबर में इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि टी नटराजन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले ही सिर्फ नेट बॉलर के रूप में खेलने वाले थे लेकिन केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने की वजह से उन्हें टी20 टीम से जोड़ा गया।
हालांकि वनडे सीरीज के शुरु होने से एक दिन पहले बीसीसीआई ने नटराजन को वनडे टीम का भी हिस्सा बनाया और कैनबरा ओवल के मैदान पर उन्होंने पहले वनडे मैच में और फिर इसी मैदान पर टी20 सीरीज में भी डेब्यू किया। नटराजन ने वनडे में खेले गये इकलौते मैच में जहां सिर्फ 2 विकेट हासिल किये थे तो वहीं टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें।
और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में भी होगा रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट, जानें क्या है BCCI का प्लान
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टी नटराजन ने उनकी शानदार यॉर्कर और आखिरी ओवर्स में पैनी गेंदबाजी की कमी महसूस नहीं होने दी। इस सीरीज में नटराजन की शानदार गेंदबाजी और हार्दिक पांड्या की दमदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार का बदला लिया और टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
