IPL 2020: बोल्ट को ट्रेड करने को लेकर दिल्ली पर बरसे सहवाग, कहा- आदत से है मजबूर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच मंगलवार को दुबई के मैदान पर खेला गया जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया। मुंबई इंडियंस की इस जीत में उसके तेज गेंदबाज ट्रेट बोल्ट का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने मुंबई के लिये इस सीजन 25 विकेट हासिल करने का कारनामा किया। फाइनल मैच में भी दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 3 विकेट हासिल किये और मैच की पहली ही गेंद पर उसके फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस को आउट करने का काम किया था।
13 साल बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स का पहला खिताब जीतने का सपना टूटने के बाद फैन्स ने मैनेजमेंट को आड़े हाथों ले लिया और ट्रेंट बोल्ट को मुंबई के हाथों ट्रेड करने के फैसले को लेकर आलोचना कर रहे हैं। आलोचकों की लिस्ट में शामिल होने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है जिन्होंने जमकर लताड़ने का काम किया है।
और पढ़ें: IPL 2020: ब्रेट ली ने चुने अपने 2 पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने बनाया अपना फैन
उल्लेखनीय है कि मुंबई के लिये इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेंट बोल्ट पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में थे लेकिन ट्रेडिंग विंडो के दौरान दिल्ली ने उन्हें मुंबई के हाथों ट्रेड कर दिया। सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि यह इसकी पिछले कई सालों से आदत रही है, वह पहले खिलाड़ियों को तैयार करता है और फिर शानदार मैच विनर्स को ऐसे ही जाने देता है।
क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग ने कहा, 'ट्रेंट बोल्ट ऐसे पहले खिलाड़ी नहीं है जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जाने देने की गलती की है। उन्होंने अपनी टीम से एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों को पहले भी आसानी से जाने देने का काम किया है। डिविलियर्स आरसीबी के लिये, वॉर्नर हैदराबाद के लिये तो मैक्सवेल पंजाब के लिये शानदार प्रदर्शन करते हैं। दिल्ली के पास कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्हें दिल्ली ने पहले खरीदा, उनको बनाया और फिर जाने दिया। ट्रेंट बोल्ट उन्हीं में से एक हैं।'
और पढ़ें: IPL 2020: 5 चीजें जो 13वें सीजन में हुई पहली बार, सालों तक रहेंगे याद
गौरतलब है कि ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली के खिलाफ फाइनल मैच से पहले खेले गये क्वॉलिफायर मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था और पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किये थे। हालांकि इस मैच में वह चोट लगने के चलते सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी कर सके थे। आपको बता दें कि बोल्ट ने इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए 25 विकेट लेने का कारनामा किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
