भारत इन दोनों टीमों को कभी भी हरा सकता है, इनसे सीखने की जरूरत नहीं : सहवाग
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में बड़ी टीमों के खिलाफ दो मैच हारकर खुद को सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर कर बैठी। टीम में प्लेइंग इलेवन को लेकर बदलाव होते दिखे, जिनको लेकर सवाल भी उठे। वहीं आईपीएल में विस्फोटक खेल दिखाने वाले बल्लेबाज भी पूरी तरह से फ्लाॅप साबित हुए। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी कर खुद को मुसीबत में डाला था। एक फैन ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से पूछा कि क्या भारत को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से कुछ सीखने की जरूरत है। हालांकि सहवाग ने माना कि भारत किसी भी दिन इन दोनों टीमों को हरा सकता है।
सहवाग ने अपने फेसबुक वॉच शो विरुगिरी डॉट कॉम पर कहा, ''भारत को उनसे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। भारत एक अच्छी टीम है और इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों को किसी भी दिन हरा सकता है, लेकिन एक चीज जो वे निश्चित रूप से सीख सकते हैं वह है सकारात्मक रहना और सकारात्मक खेलना क्योंकि टी20 प्रारूप या सफेद गेंद वाला क्रिकेट विस्फोटक खिलाड़ियों का प्रारूप है और आपको तेजी से रन बनाने का जोखिम लेना होगा। आपको खुद को व्यक्त करने की आवश्यकता है।''
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : वो 5 भारतीय खिलाड़ी, जिनकी लग सकती है करोड़ों में बोली
इस बीच, टीम इंडिया वर्तमान में 17 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज में न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के लिए कमर कस रही है। एक सलाह देते हुए, क्रिकेट के दिग्गज सहवाग ने भारतीय टीम से परिणाम के बारे में ज्यादा सोचे बिना निडर क्रिकेट खेलने का आग्रह किया। सहवाग ने कहा, ''भारत अतीत में ऐसा करने में कामयाब रहा है। अब फिर से इसे दोहराने का समय आ गया है। मैं कहना चाहता हूं कि जब न्यूजीलैंड भारत आए, तो एक बहादुर और ब्रांड क्रिकेट खेलें और परिणाम की चिंता न करें क्योंकि अगर आप बहादुरी से खेलते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में होगा।"
बता दें कि भारतीय टीम टी20 विशअव कप में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। भारतीय टीम 9 सालों में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइन में नहीं पहुंच पाई है। ना ही भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
