IPL की खोज करने वाले पर इंग्लैंड में दर्ज हुआ केस, 7 मिलियन डॉलर का है मुकदमा
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल की खोज करने वाले भारतीय कारोबारी ललित मोदी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। भारत में घोटाला करने के आरोप सामने आने के बाद लंदन में शरण लेने वाले ललित मोदी पर अब इंग्लैंड की हाई कोर्ट में लीगल मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें गलत जानकारी देने के आरोप में 7 मिलियन डॉलर का मुकदमा किया गया है। यूके मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ललित मोदी ने खुद के बारे में गलत जानकारी देकर घोटाला करने की कोशिश की है जिसके बाद उन पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
और पढ़ें: लगातार तीसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस, अब बुमराह से भिड़े बटलर-मार्क वुड
वहीं पर ललित मोदी ने आरोपों का जवाब देते हुए खुद का बचाव किया है और आरोपों से इंकार किया है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ललित मोदी पर यह मुकदमा सिंगापुर बेस्ड कारोबारी गुरप्रीत गिल माग ने किया है जोकि ब्लू के नाम से मशहूर हैं। गिल ने दावा किया है कि ललित मोदी ने उन्हें कैंसर का इलाज करने वाली वेंचर आयन केयर में 2 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश करने के लिये मनाया था।
और पढ़ें: लॉर्डस में मोहम्मद शमी ने बल्ले से छुड़ाये इंग्लैंड टीम के छक्के, बुमराह के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के शाही लोगों के साथ निवेश का किया था दावा
इस दौरान मोदी ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे प्रिंस एंड्रयू समेत कई शाही लोगों के भी इस प्रोजेक्ट में शामिल होने का दावा किया था। मोदी ने अपने प्रस्ताव में दुनिया भर के कैसंर सेटर्स का इस्तेमाल कर क्रांतिकारी सिंगल डोज रेडियोथेरेपी कराने का विकल्प दिया था जो कि एक बार में मरीज का जीवन 7 साल तक बढ़ा देगी।
अखबार ने गिल मग के हवाले से लिखा,' ललित मोदी ने दावा किया था कि उनकी पत्नी मीनल भी इस थेरेपी से गुजरी थी जिनका निधन साल 2018 में हुआ है। इस थेरेपी की मदद से उनकी पत्नी की उम्र के 7 साल बढ़ गये थे।'

ललित मोदी ने आरोपों से किया है इंकार
गिल ने अपने आरोपों में आगे बात करते हुए कहा कि मोदी ने अपने निवेशकों में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थक्सिन शिनावतारा के भी शामिल होने की झूठी बात कही। मग ने बताया कि उन्हें बताया गया कि 2019 की शुरुआत में प्रोजेक्ट के फ्लॉप हो जाने के बाद उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला और इसी के चलते वो रेनॉल्डस पॉर्टर चैम्बरलिन लॉ फर्म के मैथ्यू इवान्स के जरिये कानूनी मुकदमा करने की तैयारी की है।
ललित मोदी के वकील ने द संडे टाइम्स को दिये अपने बयान में कहा,' यह दुर्भाग्य की बात है कि कई सारे मरीजों का सफलता पूर्वक इलाज करने के बाद प्रोजेक्ट को उतनी फंडिंग नहीं मिल सकी जिसकी दरकार थी और कंपनी के दिवालिया हो जाने के चलते प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा।'

2010 में भारत छोड़ भागे थे ललित मोदी
इस हाई प्रोफाइल केस की सुनवाई लंदन हाई कोर्ट में अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ललित मोदी ने साल 2010 में आईपीएल से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और घोटाले के आरोप लगने के बाद भारत छोड़ दिया और लंदन शिफ्ट हो गये थे।
मोदी की ओर से दिये गये बयान में कहा गया है,'मिसेज मग की ओर से लगाये गये आरोपों और पूरा मुआवजे की मांग को मिस्टर मोदी ने इंकार किया है। अब इस मुकदमे का फैसला हाई कोर्ट डिसाइड के जरिये होगा। मोदी इस मामले पर अभी कोई बयान नहीं दे सकते हैं औऱ उन्होंने साफ किया है कि भारतीय कोर्ट में भारतीय अधिकारियों की ओर से उन पर किसी भी तरह का क्रिमिनल केस नहीं चल रहा है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications