ENG vs AUS, T20: रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने चटाई धूल पर ऑस्ट्रेलिया के नाम हुए कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरु हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया जिसमें इंग्लिश टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2 रन से मात दी। इसके साथ ही इंग्लैंंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के लिये डेविड मलान (66) और जोस बटलर (44) ने शानदारा पारियां खेलकर टीम को जुझारू स्कोर तक पहुंचाया और निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 162 रन बनाये।
और पढ़ें: ENG vs AUS, 1st T20: एडम जाम्पा की बुरी तरह हुई पिटाई, पर ट्रोल हो गई आरसीबी
वहीं रनोंं का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर (58) और एरॉन फिंच (46) के दम पर शुरुआत तो शानदार की लेकिन आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल करने से महज 2 रन से चूक गई। इंग्लैंड के लिये 66 रनों की शानदार पारी खेलने वाले डेविड मलान को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। जहां इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किये।
और पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया को कोरोना से बचाने के लिये जानें कितने करोड़ खर्च करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

डेविड वॉर्नर ने हासिल किया खास मुकाम
साउथैम्पटन में खेले गये इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने टी20 करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर ने 47 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 58 रन बनाने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रारूप का बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अपनी इस पारी के साथ डेविड वॉर्नर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब टी-20 इंटरनैशनल में 19 फिफ्टी हैं। उनसे आगे सिर्फ दो बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। जहां रोहित शर्मा ने 25 अर्धशतक लगाए हैं वहीं विराट ने उनसे एक कम 24 अर्धशतक जड़े हैं।

वॉर्नर ने तोड़ा पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड
अपनी इस पारी की बदौलत डेविड वॉर्नर ने आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़ा। इस मैच से पहले दोनों खिलाड़ियों के नाम 18-18 अर्धशतक थे। वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ियों का भी नाम है जिसमें कप्तान एरॉन फिंच 14 फिफ्टी के साथ नौवें नंबर पर हैं। उन्होंने इतनी फिफ्टी 62 मैच खेलकर बनाई हैं।

दूसरी बार इंग्लैंड ने बचाया सबसे कम स्कोर
इंग्लैंड ने दूसरी बार घर में टी-20 सीरीज में सबसे कम स्कोर का बचाव किया। इससे पहले इंग्लैंड ने 2009 में लॉर्ड्स में खेले गए टी-20 मैच में भारत के खिलाफ 153 रनों का बचाव किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्टन एगर, ग्लेन मैक्सवेल और केन रिचर्ड्सन ने दो-दो विकेट झटके तो वहीं पर पैट कमिंस को एक विकेट मिला। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए। मार्क वुड ने एक विकेट झटका।

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने फिंच
इस मैच के दौरान कप्तान एरॉन फिंच ने भी 46 रनों की दमदार पारी खेलते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया। भले ही वो टी20 प्रारूप में अपना 15वां अर्धशतक लगाने से चूक गये हों लेकिन उन्होंने इस प्रारूप में अपने 2000 रन पूरे कर लिये हैंं। वो यह कारनामा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और दसवें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले उनके साथी क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी टी-20 क्रिकेट में दो हजार पूरे कर चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का है जिनके नाम 2794 रन दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
