नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में कामयाबी का नया इतिहास लिखने वाली कांस्य पदक विदेता साक्षी मलिक का एक दूसरा रूप लोगों को देखने को तब मिला जब गुरूवार को प्रो कुश्ती लीग के दूसरे सत्र से पहले साक्षी रैंप पर उतरीं।
साक्षी के अलावा लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने भी रैंप पर अपना जादू दिखाया। साक्षी ने रोहित बल जैसे अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर की ड्रैस में रैंप पर कैटवॉक किया। काले रंग के बेहद सजीले परिधान में साक्षी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं तो वहीं योगेश्वर ने सूट पहनकर रैंप पर कैट वॉक किया।
Champions @SakshiMalik @geeta_phogat pic.twitter.com/qlDJmKqWCF
— Pro Wrestling League (@Official_PWL) 3 November 2016
साक्षी और योगेश्वर के अलावा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा। मालूम हो कि प्रो रेसलिंग का दूसरा सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है जिसके लिए भारतीय कुश्ती महासंघ और इस लीग के प्रमोटर प्रो स्पोर्टीफाई ने एक फैशन शो का आयोजन किया था।
देंखे वीडियो