Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीसीबी ने तीसरी बार कराया मोहम्मद हाफिज को कोरोना टेस्ट, फिर पाये गये पॉजिटिव

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें टीम के करीब 10 खिलाड़ियों के टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद चारों ओर हड़कंप मच गया है। पीसीबी के लिये एक साथ इतने खिलाड़ियों का कोरोना पॉजिटिव आने का सदमा अभी कम नहीं हुआ था कि टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज के दावों ने नई मुसीबत खड़ी कर दी। मंगलवार को बोर्ड की ओर से कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद हाफीज ने घर जाकर परिवार समेत एक दूसरी जगह से टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट में वह परिवार समेत नेगेटिव पाये गये। हाफीज ने अपनी यह रिपोर्ट ट्विटर के जरिये साझा की।

मोहम्मद हाफिज के दावे के बाद पीसीबी के टेस्टिंग किट को लेकर सवाल उठने लगे और कई पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी को फटकार लगाई। इस बीच पीसीबी ने मोहम्मद हाफीज का एक बार फिर से टेस्ट कराने का फैसला किया और शनिवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह एक बार फिर से कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार पाये गये हैं।

एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाये गये मोहम्मद हाफिज

एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाये गये मोहम्मद हाफिज

सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर का कोरोना टेस्ट शौकत खान्नुम मेमोरियल अस्पताल में कराया गया था जहां पर मोहम्मद हाफ़िज़ समेत 10 खिलाड़ियों का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया था। यहीं पर पीसीबी ने दोबारा से मोहम्मद हाफ़िज़ के कोरोना संक्रमण की जांच कराई और उसका रिजल्ट पॉजिटिव ही आया है।

इंग्लैंड के लिए खेलने को तैयार है यह भारतीय खिलाड़ी, बनेंगे तीसरे गेंदबाज

हाफ़िज़ के दावों के बाद पीसीबी ने मंगलवार को पॉजिटिव पाये गये सभी खिलाड़ियों का दोबारा टेस्ट कराया, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उल्लेखनीय है कि पीसीबी पहले से ही हाफ़िज़ से नाराज़ हैं क्योंकि उन्होंने अपनी नेगेटिव रिपोर्ट का हवाला देते हुए क्वारंटाइन होने से इंकार कर दिया था।

हाफ़िज़ ने ट्विटर पर शेयर की थी नेगेटिव होने की रिपोर्ट

हाफ़िज़ ने ट्विटर पर शेयर की थी नेगेटिव होने की रिपोर्ट

ग़ौरतलब है कि मंगलवार को पीसीबी की ओर से कराये गये टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद मोहम्मद हाफ़िज़ ने अपने पूरे परिवार के साथ दोबारा कोरोना टेस्ट कराया और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी जिसके बाद उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर रिपोर्ट साझा की थी।

विजडन ने जारी की सदी के टॉप टेस्ट प्लेयर्स की लिस्ट, सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण का नाम गायब

उन्होंने लिखा, 'पीसीबी परीक्षण की रिपोर्ट में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैं दूसरी राय के तौर पर और अपने संतोष के लिए खुद ही अपने परिवार के सदस्यों के साथ टेस्ट करवाया। सभी कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अल्लाह हम सभी को सुरक्षित रखे।'

वसीम खान ने जताई थी नाराज़गी

वसीम खान ने जताई थी नाराज़गी

आपको बता दें कि मोहम्मद हाफिज के कोरोना नेगेटिव होने की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि भले ही वह पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिये चुने जाने के चलते उन्हें नियमों का पालन करना चाहिये था और पहले पीसीबी से इस बारे में बात करनी चाहिये थी।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम को 24 जून को इंग्लैंड के दौरे पर जाना था लेकिन सोमवार को हुए टेस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी हारिस रऊफ, शादाब खान और हैदर अली कोरोना पॉजिटिव पाए गए और फिर मंगलवार को फखर जमान, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिज़वान और वहाब रियाज समेत 7 अन्य खिलाड़ी भी इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

Story first published: Sunday, June 28, 2020, 14:21 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+