हमने उसे जीवनदान दिया, फिर उसने मैच को हमसे छीन लिया : कोहली
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल सीजन 13 के 19वें मैच में दिली कैपिटल्स के हाथों 59 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की यह 5 मैचों में दूसरी हार रही है, जबकि दिल्ली ने चाैथी जीत दर्ज की। हालांकि आरसीबी अभी भी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। आरसीबी के बल्लेबाजों को जीवनदान भी मिले, लेकिन उनका फायदा नहीं उठा सके। लिहाजा खराब शाॅट के चलते मैच हार गए। मैच समाप्ति के बाद कप्तान विराट कोहली ने माना कि मार्कस स्टोइनिस की पारी ने उनसे मैच छीन लिया था।

आखिरी समय हो गए मैच से दूर
कोहली ने कहा, ''मुझे लगता है कि उन्होंने शुरूआती 6 ओवर में अच्छा खेल दिखाया, फिर हमने अगले 8 ओवरों में मैच अपनी ओर खींचा और आखिरी समय फिर मैच से दूर हो गए। उन महत्वपूर्ण अवसरों के बीच में जब हमें मौका मिलता है, तो हमें हड़पने की जरूरत होती है, ऐसा नहीं है कि हम आधे मौके छोड़ रहे हैं, हम डूबते जा रहे हैं और वे चीजें आपको चोट पहुंचाती हैं। अंत की ओर गेंद के साथ संपर्क बेहतर हो सकता था और बल्ले के साथ भी। आज हमारा प्रदर्शन खराब रहा।''

स्टोइनिस ने छीन लिया मैच
उन्होंने आगे कहा, ''नई गेंद से हम काफी आक्रामक थे, पृथ्वी और शिखर ने अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि पृथ्वी ने खेल को आगे बढ़ाया और हमें उम्मीद थी कि, हम एक आकर्षक स्थिति बनाए रखेंगे और स्पिनर के साथ भी विकेट लेने की कोशिश करेंगे। हम पहले 6 ओवर के बाद वापसी करने में सफल हुए और फिर स्टोइनिस ने अंत में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। हमने उन्हें जीवनदान दिया, उन्होंने मैच को हमसे छीन लिया।'' बता दें कि स्टोइनिस का कैच नवदीप सैनी ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर छोड़ा। उस समय स्टोइनिस 30 रन पर थे। उन्होंने फिर अंत तक खेलते हुए 26 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए।
DC vs RCB : कोहली करने जा रहे थे लार का इस्तेमाल, फिर हंसते हुए यूं किया बचाव

क्या है मांकड आउट
नॉन-स्ट्राइकर को गेंदबाद द्वारा गेंद फेंकने से पहले रन आउट किया जाता है। गेंदबाज को लगता है कि नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बहुत पहले बाहर निकल रहा है तो वह नॉन-स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां उड़ाकर नॉन-स्ट्राइकर को आउट कर सकता है। गेंद रिकॉर्ड नहीं होती लेकिन विकेट गिर जाता है। मांकडिंग के सबसे मशहूर उदाहरण वीनू मांकड द्वारा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को रन आउट करना है। यह घटना 13 दिसंबर 1947 को हुई थी। माकंड गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने ब्राउन को क्रीज से बाहर निकलने पर रन आउट कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
