Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शॉन पोलक ने की भारतीय गेंदबाजी की तारीफ, कहा- चला गया वो टाइम जब नहीं मिलता था तीसरा बॉलर

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलक भी उन दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं जो मौजूदा भारतीय गेंदबाजी के फैन हैं। शॉन पोलक ने भारती गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि अब वो दिन बीत गये जब भारतीय टीम के पास तीसरा तेज गेंदबाज या बैकअप बॉलर ढूंढने के लिये संघर्ष करना पड़ता था। शॉन पोलक का मानना है कि भारतीय टीम के गेंदबाजी विभाग में पहले से ज्यादा गहराई है और उसके पास रिजर्व में भी अच्छे खासे गेंदबाज हैं।

'सोनी टेन पिट स्टॉप' कार्यक्रम में बात करते हुए शॉन पोलक ने कहा, 'हां, वे (भारत) अब काफी मजबूत स्थिति (तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर) में हैं। गेंदबाजी में गहराई और अलग-अलग तरह के गेंदबाज हैं। कुछ गेंदबाज लंबे कद के हैं कुछ छोटे कद के, कुछ गेंद तेज करते हैं तो कुछ स्विंग कराते हैं। आप उनसे अच्छा संतुलन बना सकते हैं।'

और पढ़ें: बैन को लेकर केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बनना चाह रहा था स्वार्थी

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में कई सारे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पास मौजूदा समय में इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं जबकि युवा गेंदबाजों में भारत के पास शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी की अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है।

इस बारे में बात करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा कि एक समय था जब भारत के पास जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे प्रमुख तेज गेंदबाजों के अलावा तीसरा तेज गेंदबाज नहीं था।

और पढ़ें: सुशांत सिंह की मौत पर सदमे में किरण मोरे, धोनी की बायोपिक के लिये किया था ट्रेन

उन्होंने कहा, 'अब आप तीन या चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं, आपके पास ऐसे गेंदबाजों का विकल्प है। बीते वर्षों में आपके पास श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद जैसे गेंदबाज का विकल्प या तीसरा तेज गेंदबाज उस स्तर का नहीं था। इस कारण भारतीय टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।'

आपको बता दें कि शॉन पोलक ने साउथ अफ्रीका के लिये टीम की कमान संभाली थी और टेस्ट में 421 और एकदिवसीय में 393 विकेट हासिल किये हैं।

Story first published: Wednesday, June 17, 2020, 14:03 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+