Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमरान खान ने दी इंग्लैंड दौरे को हरी झंडी, कहा- क्रिकेट देखने को बेताब हैं लोग

नई दिल्ली। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जुलाई के अंत में शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इस महीने के अंत में इंग्लैंड रवाना होना था। पीसीबी इस दौरे के लिये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इजाजत का इंतजार कर रही थी, जिसको लेकर सोमवार को आखिरकार पीएम इमरान खान ने मंजूरी दे दी है। पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने इस मामले को लेकर इस्लामाबाद में इमरान के साथ मुलाकात कर पूरे मामले के जानकारी दी। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पीएम इमरान खान ने इंग्लैंड दौरे को हरी झंडी दे दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि पीएम इमरान खान का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टेस्ट और टी20 सीरीज के लिये इंग्लैंड का दौरा करना चाहिये क्योंकि लोग कोरोना महामारी के बावजूद क्रिकेट देखने को बेताब हैं।

और पढ़ें: सुशांत की आत्महत्या से सदमे में हैं एमएस धोनी, मैनेजर ने बताया कैसी है हालत

हालांकि पीएम ने खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ईसीबी के साथ उपयुक्त नियम और बंदोबस्त करने की बात पर जोर दिया, ताकि सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अगस्त और सितंबर के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिये पाकिस्तान के 29 खिलाड़ियों और 14 सपोर्टिंग स्टाफ का दल इस महीने के अंत तक इंग्लैंड के लिये स्पेशल प्लेन से रवाना होगा।

आपको बता दें कि इंग्लैंड पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को 14 दिन आइसोलेशन में रहना होगा, जिसके बाद अगले 3-4 हफ्ते यह खिलाड़ी जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करेंगे।

और पढ़ें: घरेलू क्रिकेट के 3 बड़े टूर्नामेंट रद्द करवाना चाहते हैं वसीम जाफर, जानें क्या है वजह

पाकिस्तान की टीम: अबिद अली, फखर जमां, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अजहर अली, बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, हैदर अली, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, इमनार खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मह हसनैन, नसीम शाह, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सोहेल खान, उस्मान शेनवारी, वहाब रियाज, इमाद वसीम, काशिफ भट्टी, शादाब खान और यासिर शाह।

Story first published: Wednesday, June 17, 2020, 14:13 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+