'तुम हमेशा मेरे हो': हार्दिक से खूबसूरत सरप्राइज मिलने के बाद नताशा ने शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली: नताशा स्टैंकोविक और हार्दिक पांड्या इस साल जनवरी में सगाई कर चुके हैं और हाल ही में हमें एक और खुश खबर मिली कि नताशा गर्भवती हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। यह लॉकडाउन के दौरान उनके सभी प्रशंसकों के लिए सबसे अच्छा आश्चर्य रहा है। अब, नताशा ने कुछ और तस्वीरें साझा कीं, जिसमें हार्दिक पांड्या ने उन्हें गुलाब का खूबसूरत गुलदस्ता भेंट किया।

हार्दिक ने प्रेग्नेंट नताशा को दिए गुलाब के गुलदस्ते-
इन तस्वीरों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि हार्दिक, नताशा का खूब ख्याल रख रहे हैं और ये जोड़ा आपस में कपल गोल को शिद्दत से निभा रहा है। हार्दिक ने नताशा का दिल खुश करने के लिए उनको कई गुलाबों से सजे गुलदस्ते दिए हैं।
'काश मैं सुशांत से एक बार बात कर पाता, मेरे परिवार ने मुझे ऐसी ही हालत से निकाला था'

नताशा ने लिखा- तुम हमेशा मेरे रहोगे
नताशा ने भी हार्दिक से मिले इन खूबसूरत तोहफों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कहा है- तुम हमेशा मेरे रहोगे। इन फोटो में आप खूबसूरत फूलों को देख सकते हैं जिनमें लाल और पीले गुलाब हैं।

'मेरे गुलाब के लिए ये सारे गुलाब'
इतना ही नहीं हार्दिक ने भी एक फोटो शेयर की है और कहा है कि वह अपनी गुलाब को गुलाब के फूल भेट कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरे गुलाब के लिए ये सारे गुलाब'।
18 साल पहले शोएब अख्तर ने फेंकी वो गेंद, जो शेन वॉटसन को नहीं दी थी दिखाई- VIDEO
दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने माता-पिता को भी नहीं बताया था कि उनकी सगाई हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सगाई होने के दो दिन पहले ही अपने भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को बताया था।

कपल गोल निभाते हार्दिक-नताशा
बड़ौदा के ऑल-राउंडर ने हाल में खुलासा किया कि नताशा नहीं जानती थी कि वह कौन हैं जब दोनों पहली बार मिले थे।
इस जोड़े ने 1 जनवरी, 2020 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए घोषणा की थी कि उनकी सगाई हो गई है। कुछ दिनों पहले, उन्होंने घोषणा की कि दंपति को जल्द ही अपना पहला बच्चा होगा और उन्होंने लॉकडाउन अवधि के दौरान शादी कर ली है। 26 वर्षीय हार्दिक ने इस बारे में भी बात की कि उनका परिवार उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने उल्लेख किया कि उनके लिए, उनका परिवार पहले आता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
