स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली को बताया 'FREAK', धोनी को कहा 'LEGEND'
नई दिल्ली। मौजूदा समय में क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाजों की बात करे तो दो खिलाड़ियों का नाम हमेशा लिया जाता है। इसमें एक नाम है भारतीय कप्तान विराट कोहली का तो दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का, अक्सर दिग्गज खिलाड़ी और फैन्स इन दोनों बल्लेबाजों के बीच कौन ज्यादा महान है को लेकर प्रतिस्पर्धा करते नजर आते हैं। मैदान पर भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा नजर आती है, हालांकि इन सबके बावजूद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-दूसरे को लेकर काफी सम्मान है और दोनों ही एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं।
और पढ़ें: घरेलू क्रिकेट के 3 बड़े टूर्नामेंट रद्द करवाना चाहते हैं वसीम जाफर, जानें क्या है वजह
पिछले साल विश्व कप के दौरान जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उतरी थी तो कोहली ने फैन्स को स्मिथ का सम्मान करने के लिये प्रेरित किया था। स्मिथ भी कई बार विराट कोहली की खेल भावना और उनके टैलेंट को लेकर तारीफ कर चुके हैं।
और पढ़ें: शॉन पोलक ने की भारतीय गेंदबाजी की तारीफ, कहा- चला गया वो टाइम जब नहीं मिलता था तीसरा बॉलर

एक शब्द में स्टीव स्मिथ ने बताया कि कौन हैं कोहली
दुनिया भर में महामारी के चलते इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है तो खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़ कर बात कर रहे हैं। इस दौरान रविवार को स्टीव स्मिथ भी इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ लाइव चैट के जरिये सवालों का जवाब दे रहे थे, जहां पर उनसे एक फैन ने विराट कोहली को एक शब्द में परिभाषित करने को कहा।
इस सवाल मे जवाब स्टीव ने कहा,' विराट कोहली को एक शब्द में परिभाषित करना हो तो हम उसे FREAK(अनूठा) कह सकते हैं।

धोनी को स्मिथ ने बताया लीजेंड
इंस्टाग्राम पर फैन्स के सवालों का जवाब देने के लिये आयोजित किये इस सवाल-जवाब सेशन में स्टीव स्मिथ ने भारतीय कप्तान और खेल से जुड़े मुद्दों पर जवाब दिया। इस दौरान उनसे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सवाल किया गया कि वह उन्हें लेकर क्या सोचते हैं।
इसके जवाब में स्मिथ ने कहा,' एमएस धोनी एक लीजेंड हैं, मैदान पर हमेशा शांत रहने वाले मिस्टर कूल किसी भी खिलाड़ी के लिये प्रेरणास्त्रोत का काम करते हैं।'

इस भारतीय खिलाड़ी ने किया सबसे ज्यादा किया प्रभावित
इस सेशन के दौरान स्टीव स्मिथ ने केएल राहुल का नाम लेते हुए बताया कि वह उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मौजूदा समय में वह भारतीय टीम के बहुत अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं।
इस बीच ऑस्ट्रेलिया में उनकी टीम के साथी मार्नस लाबुशाने ने भी स्मिथ से सवाल किया। इस पर स्मिथ ने मजाकिया जवाब दिया। लाबुशाने ने सवाल किया, 'आपको किस खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है?' स्मिथ ने जवाब दिया, 'तुम नहीं। तुम बहुत बात करते हो।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
