पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के मैनेजर ने भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये जमा किया पैसा
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। इस महामारी ने न सिर्फ लोगों को संक्रमण के जरिये अपना शिकार बनाया है बल्कि इसके चलते ठप्प हुए कार्यक्रमों के चलते लोगों को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। इंडियन क्रिकेटर्स एसोशिएसन ने ऐसे ही घरेलू क्रिकेटर्स की मदद के लिये फंड जमा किया था और पूर्व खिलाड़ियों समेत कई घरेलू खिलाड़ियों की मदद की थी।
हालांकि इन सबके बीच बीसीसीआई और आईसीए का ध्यान दिव्यांग भारतीय खिलाड़ियों पर उतना नहीं गया जितने की दरकार थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने इन खिलाड़ियों की मदद के लिये हाथ आगे बढ़ाया है। स्टीव वॉ के मैनेजर हर्ले मेडकाफ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे भारतीय दिव्यांग क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों के लिये उन्होंने 1.5 लाख रुपये जुटाये हैं।
और पढ़ें: धोनी को दोस्त बताने वाले मोची की इरफान पठान ने की मदद, दान किये इतने हजार
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (PCCAI) के सचिव रवि चौहान ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेडकाफ ने पीसीसीएआई के तहत आने वाले दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिए यह कदम उठाया है।
उन्होंने कहा, 'जब मेडकाफ को पता चला कि पीसीसीएआई से जुड़े कुछ दिव्यांग क्रिकेटर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो तब उन्होंने धनराशि जुटाने का फैसला किया। उनके प्रयासों से 1,50,000 रुपये जुटाए गए। यह धनराशि पीसीसीएआई के 30 सबसे अधिक जरूरतमंद खिलाड़ियों को भेजी गई। प्रत्येक खिलाड़ी को पांच- पांच हजार रुपए दिए गए।'
और पढ़ें: इमरान खान ने दी इंग्लैंड दौरे को हरी झंडी, कहा- क्रिकेट देखने को बेताब हैं लोग
आपको बता दें कि इससे पहले इंडियन क्रिकेटर्स एसोशिएशन ने करीब 65 लाख रुपये जुटाये थे जिसे 3 कैटेगरी में खिलाड़ियों को पहुंचाया गया था। इसमें खिलाड़ियों के न्यूनतम राशि के रूप में 20 हजार रुपये दिये गये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
