IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिये शिखर धवन बनें कप्तान, 6 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई में खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिये भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तानी सौंंपने का काम किया है जबकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका दौरे के लिये ऑल इंडिया चयन समिति ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका देने का काम किया है। इस दौरे का पहला वनडे मैच 13 जुलाई से खेला जायेगा जबकि 25 जुलाई को टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जायेगा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम में केकेआर के सलामी बल्लेबाज नीतिश राणा को पहली बार मौका मिला है तो वहीं पर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पाड्डिकल और ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ इस दौरे पर कई चौंकाने वाले सेलेक्शन किये गये हैं लेकिन सबसे चौंकाने वाला रहा है तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का सेलेक्शन।
चेतन सकारिया ने इस साल आईपीएल में अपना डेब्यू किया और राजस्थान के लिये शानदार गेंदबाजी करने का काम किया। उनकी शानदार गेंदबाजी का फल उन्हें श्रीलंका दौरे की टीम में चयन के साथ मिला है। चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही हरफनमौला खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम को भी इस टीम में मौका दिया है, तो वहीं पर 5 नेट बॉलर्स के रूप में ईशान पोरेल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, साईं किशोर और सिमरनजीत सिंह को भी मौका दिया गया है।
गौरतलब है कि टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने गई भारतीय टीम इस दौरे का हिस्सा नहीं बनेगी जिसके चलते विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसी को भी कमान नहीं मिली है। आपको बता दें कि भारतीय टीम 13 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी तो वहीं पर 21 जुलाई को 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
और पढ़ें: अगर मोहाली में खेलता तो तोड़ देता भारतीय खिलाड़ियों की पसली, शोएब अख्तर ने याद किया 2011 विश्व कप
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णा गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications