IPL 2020: ब्रेट ली ने बताया क्यों चेन्नई सुपर किंग्स है UAE में जीत की सबसे बड़ी दावेदार
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाने को तैयार है। शनिवार से 53 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट के महाकुंभ का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। जहां मुंबई ने 4 बार खिताब अपने नाम किया है तो वहीं चेन्नई की टीम 3 बार विजेता रही है। ऐसे में दोनों ही टीमों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होना लाजमी है। यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे आईपीएल में इस बार टीमों के संतुलन के अलावा पिच और वहां की परिस्थितियां भी आईपीएल को खासा प्रभावित करने वाली हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: RCB की टीम ने नई जर्सी के साथ फैन्स के लिये लॉन्च किया नया ऐंथम सॉन्ग, देखें वीडियो
इसे देखते हुए सब अपनी-अपनी टीम को लेकर आशांवित हैं कि इस साल आईपीएल का खिताब उनकी ही टीम जीतेगी। हालांकि इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के 13वें सीजन का सबसे मजबूत दावेदार बताते हुए वो कारण बताया है जिसके चलते उन्हें यह टीम चौथी बार खिताब जीतते हुए दिखाई दे रही है।
और पढ़ें: IPL 2020: 438 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे धोनी, कोच ने बताया ब्रेक से कैसे हुए मजबूत

ब्रेट ली ने बताया क्यों है सीएसके जीत की दावेदार
ब्रेट ली का मानना है कि यूएई की परिस्थितियों को देखते हुए तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज यहां पर ज्यादा हावी नजर आयेंगे, ऐसे में सीएसके की टीम को देखें तो उसके पास बेहद अनुभवी, प्रतिभाशाली और शानदार स्पिन विभाग हैं जो कि यूएई में टीम की जीत में अहम रोल अदा करने वाले हैं।
'स्टार स्पोर्ट्स' के आईपीएल स्पेशल शो 'गेम प्लान' में शिरकत करते हुए ब्रेट ली ने कहा, ' मेरे हिसाब से सीएसके काफी मजबूत टीम है। उनके स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो वह सबसे शानदार है और टीम को एक बार फिर से चैम्पियन बना सकती है। मेरे हिसाब से यह टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है।'

सैंटनर के चलते जडेजा को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस साल बेहद मजबूत स्पिन विभाग है, वहीं उसके पास रविंद्र जडेजा, मिशेल सैटनर और पीयूष चावला जैसे बॉलिंग ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। हालांकि ब्रेट ली का मानना है कि इससे टीम में जगह बनाने की प्रतिस्पर्धा भी तेज हो जायेगी और जडेजा को सैंटनर के होने के चलते ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
उन्होंने कहा, 'टीम में (मिशेल) सेंटनर के होने के चलते रविंद्र जडेजा को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि अपनी गेंदबाजी के दम पर वह प्लेइंग इलेवन में बने रहे। सीएसके के पास इस साल स्पिन गेंदबाजी के मामले में काफी विविधता है। उसका हर स्पिनर दूसरे की तुलना में काफी अलग है। ऐसे में मेरा मानना है कि जैसे जैसे आईपीएल में टीमें आगे बढ़ेंगी सीएसके को इसका फायदा मिलने वाला है।'

सीएसके के पास है 6 बेहतरीन स्पिन गेंदबाज
गौरतलब है कि सीएसके की टीम में इस साल जडेजा, मिशेल सैटनर और पीयूष चावला के अलावा इमरान ताहिर, करन शर्मा और आर साई किशोर भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि 19 सितंबर से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन शहरों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जा रहा है।
अबुधाबी में ओपनिंग मैच के बाद रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दुबई में भिड़ेंगी जबकि शारजाह में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
