'फैमिली टाइम के साथ कोई समझौता नही', एशेज में शामिल होने पर जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जाने वाली एशेज टेस्ट सीरीज पर फिलहाल अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते खिलाड़ियों को बेहद सख्त प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ रहा है जिसको लेकर कुछ इंग्लिश खिलाड़ियों ने अपनी चिंता व्यक्त की है और सख्त बायोबबल में एशेज सीरीज न खेलने की भी बात कही है। इस बीच इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जोस बटलर ने कठिन नियमों के बीच एशेज सीरीज का हिस्सा बनने को लेकर अपनी राय दी है।
और पढ़ें: RR vs RCB: एक ही ओवर में 3 विकेट झटक हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, तोड़ा चहल का बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर इस समय टीम के साथ 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 विश्वकप का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं और अगले हफ्ते यूएई की यात्रा करेंगे। इस दौरान यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि वह एशेज सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे लेकिन क्या वो वो इस हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज के लिये टीम का हिस्सा बनेंगे या नहीं, अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है।
और पढ़ें: RR vs RCB: जानें कौन हैे आरसीबी के लिये डेब्यू करने वाले जॉर्ज गॉर्टन, जैमिसन को किया है रिप्लेस

4-5 महीनों तक परिवार से दूर रहना मुश्किल
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इस बहुप्रतिक्षित दौरे के लिये अभी भी क्वारंटीन, बबल और प्रतिबंधों के बारे में जानकारी दिया जाना बाकी है। बटलर के घर में हाल ही में दूसरी बेटी ने जन्म लिया है और इसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि वह अपने परिवार से ज्यादा समय तक दूर रहने में सहज महसूस नहीं करेंगे। इस बातचीत के दौरान बटलर काफी कॉनफिडेंट नजर आये कि दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड चीजों को आसान करने के लिये पूरा प्रयास करते नजर आयेंगे।
उन्होंने कहा,'मैं अपने बारे में बात करूं तो मुझे विश्वकप और एशेज खेलना है, इसके चलते 4 से 5 महीने तक परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मैं ऐसा करने में सहज महसूस नहीं करूंगा। हम अभी भी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि हमें अगले कुछ दिनों में इस मुद्दे पर ज्यादा बेहतर जानकारी मिलेगी। जैसे ही आपको इस बारे में ज्यादा पता चलता है आपके लिये निर्णय लेना आसान हो जाता है।'

अब तक ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में नहीं खेला है एशेज
गौरतलब है कि जोस बटलर लंबे समय से इंग्लैंड की टीम के लिये सभी प्रारूपों में अहम हिस्सा रहे हैं, हालांकि वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जाने वाले एशेज का हिस्सा नहीं बन सके हैं। बटलर ने कहा कि अगर परिस्थितियां उनके पक्ष में रही तो वो जरूर खुद को इसका हिस्सा बनते हुए देखना चाहेंगे।
उन्होंने कहा,'मैंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में एशेज टूर का अनुभव नहीं लिया है। जाहिर तौर पर यह एक ऐसा अनुभव है जिसका बतौर इंग्लिश खिलाड़ी आप जरूर हिस्सा बनना चाहेंगे। यह सबसे मुश्किल और चुनौती भरे दौरों में से एक है और मैं भी इसका हिस्सा बनना चाहता हूं, बस दुआं करता हूं कि परिस्थितियां खिलाड़ियों के पक्ष में हो।'

बिना पूरी जानकारी के नहीं ले सकता निर्णय
स्कॉय स्पोर्टस के साथ बात करते हुए बटलर ने आगे कहा कि ईसीबी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के लिये चीजें जितनी ज्यादा से ज्यादा आसान करने के लिये काफी मेहनत कर रही हैं। जब आपके पास पूरी जानकारी नहीं होती है तो आपके लिये कोई भी निर्णय ले पाना काफी मुश्किल है। कोरोना के मुश्किल समय में हमेशा कुछ ऐसे सवाल रहेंगे जिनका जवाब दे पाना मुश्किल रहता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
