DC vs RCB: पाड्डिकल-डिविलियर्स ने बचाई आरसीबी की लाज, दिल्ली को जीत के लिये 153 रनों की दरकार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है। प्लेऑफ में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिये दोनों ही टीमों को इस मैच में जीत की दरकार है। दिल्ली की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अच्छी गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट चटका कर 152 रनों पर सीमित कर दिया।
वहीं दिल्ली की टीम को अब जीत के लिये 153 रनों की दरकार है। इससे पहले आरसीबी की टीम ने शानदार शुरुआत की और जोश फिलीप (12) और देवदत्त पाड्डिकल (50) के दम पर विस्फोटक शुरुआत की, हालांकि कगिसो रबाडा ने दिल्ली की टीम को पहली सफलता दिलाते हुए जोश फिलिप को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने 24 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली और दूसरे विकेट के लिये पाड्डिकल के साथ 57 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: IPL 2020: संजय मांजरेकर ने दी पृथ्वी शॉ को सलाह, बताया किस खिलाड़ी से सीखें पुल शॉट
अश्विन ने आईपीएल 2020 में पहली बार विराट कोहली का विकेट हासिल कर आरसीबी की टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बाद पाड्डिकल ने डिविलियर्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपने पहले ही सीजन में 5वां अर्धशतक पूरा किया। पाड्डिकल ने 41 गेंदों में 5 चौके की मदद से 50 रनों की पारी खेली लेकिन नॉर्किया की गेंद पर बोल्ड कर वापस पवेलियन लौट गये।
वहीं एबी डिविलियर्स ने 21 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली और टीम को जब एक बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे थे तब रहाणे के तेज थ्रोे की बदौलत रन आउट हो गये। शिवम दुबे ने भी 17 रनों का योगदान दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: कोलकाता को डरा रहा प्लेऑफ का गणित, क्या खुद को दोहरायेगा 2019 का इतिहास
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये एनरिच नॉर्किये ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। वहीं कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। अश्विन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। प्लेऑफ में पहुंचने के लिये दोनों ही टीमों को जीत की दरकार है लेकिन अगर हार के बावजूद टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कम से कम 135 रन बनाने की जरूरत है तो वहीं आरसीबी की टीम को कम से 17.3 ओवर तक मैच को ले जाना जरूरी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications