दानिश कनेरिया ने की भविष्यवाणी, बताया- टी20 विश्वकप के फाइनल में कौन सी टीमें होगी शामिल
नई दिल्ली। आईसीसी ने हाल ही में इस साल यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप 2021 के लिये ग्रुप टीम का शेड्यूल जारी किया जिसके बाद से ही खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी, खेल विशेषज्ञ, पूर्व क्रिकेटर्स और फैन्स टूर्नामेंट को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। इस शेड्यूल में जहां ग्रुप 1 को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है तो वहीं पर ग्रुप 2 में दुनिया की सबसे बड़ी राइवल टीमें एक साथ खेलती नजर आयेंगी। टी20 विश्व कप के ग्रुप ऑफ डेथ में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें एक साथ नजर आने वाली हैं, तो वहीं पर ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल होंगी।
ग्रुप 2 में भारत को न सिर्फ अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है बल्कि 2003 के बाद से अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में भारत पर भारी पड़ी न्यूजीलैंड की टीम से भी दो-दो हाथ करना है। ऐसे में कौन सी 4 टीमें टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल और फाइनल में खेल सकती हैं इसकी भविष्यवाणी करना आसान नहीं है। हालांकि 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने इसको लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है।
और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो मे 10 हजारी बनें शिखर धवन, अर्धशतक ठोंक की जबरदस्त वापसी
दानिश कनेरिया का मानना है कि पहले ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। हालांकि साउथ अफ्रीका की टीम ने हालिया टी20 सीरीज में थोड़ी सफलता हासिल की है लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में वेस्टइंडीज से बड़ी ताकत मिलना मुश्किल है। वेस्टइंडीज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कनेरिया ने कहा,'अगर मैं ग्रुप 1 की तरफ देखूं तो वेस्टइंडीज ने जिस तरह से टीम बनाई है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस अंदाज में खेले हैं उससे वो खिताब के प्रबल दावेदार नजर आते हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में से एक टीम फाइनल खेलती हुई नजर आयेगी।'
और पढ़ें: IND vs SL: डेब्यू मैच में ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक, नाम किये कई बड़े रिकॉर्ड
वहीं कनेरिया ने दूसरे ग्रुप में से भारत को फाइनल में पहुंचने का प्रमुख दावेदार बताया है। कनेरिया का मानना है कि यूएई में परिस्थितियां भारत से ज्यादा अलग नहीं होने वाली है तो भारत के पास शानदार स्पिनर और ऑलराउंडर हैं जो कि उसे इस वैश्विक टूर्नामेंट में जीत का मुख्य दावेदार बनाते हैं।
उन्होंने कहा,'ग्रुप 2 में भारत के पास क्वालिटी स्पिनर्स और ऑल राउंडर्स की भरमार है, वहीं पर आईपीएल 2021 का दूसरा चरण भी यूएई में खेला जायेगा जो कि विश्व कप शुरू होने से पहले ही खत्म होगा, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी लय में रहेंगे और इसी कारण वह फाइनल में भी पहुंचेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
