For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: डेब्यू मैच में ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक, नाम किये कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter
India vs Srilanka 1st ODI: Ishan Kishan first ball six on ODI career debut | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां पर शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया। श्रीलंका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 262 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, उसके बावजूद श्रीलंकाई टीम 262 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। यह श्रीलंका की ओर से एक भी बल्लेबाज के बिना अर्धशतक लगाये बनाया अब तक का सबसे बड़ा कुल स्कोर है।

वहीं पर रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (43) और शिखर धवन के दम पर ताबड़तोड़ शुरुआत की और महज 5.2 ओवर्स में 58 रनों का स्कोर बना डाला। हालांकि धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर शॉ कैच थमाकर आउट हो गये और अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गये। इसके बाद श्रीलंका की टीम को लगा कि शायद वो राहत की सांस ले सकती है लेकिन अपने जन्मदिन पर वनडे में डेब्यू करने वाले ईशान किशन दूसरे ही मूड में थे।

और पढ़ें: IND vs SL: शिखर धवन ने छोड़ा सौरव गांगुली को पीछे, नाम किये कई बड़े रिकॉर्ड

ईशान किशन ने भारत की तेजी से रन बनाने की गति को बरकरार रखा और अगली 69 गेंदों में धवन के साथ दूसरे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी की। इस दौरान ईशान किशन ने तेजी से रन बनाये और 42 गेंदों में 8 चौके 2 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही ईशान भारत के लिये वनडे और टी20 में डेब्यू करते हुए अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं।

ईशान किशन से पहले यह कारनामा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के नाम था जिन्होंने अपने करियर की पहली टी20 और वनडे पारी में 50+ रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही ईशान किशन अपने वनडे डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हो गये हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: ईशान-सूर्यकुमार के डेब्यू पर सामने आई राहुल द्रविड़ की स्पीच, वीडियो में जानें क्या कहा

इस फेहरिस्त में भारत के ही क्रुणाल पांड्या का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करते हुए महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं पर ईशान किशन ने इस मैच में 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दूसरा नंबर हासिल किया है। इस फेहरिस्त में रोलान्ड बुचर का नाम तीसरे पायदान पर काबिज है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू करते हुए 1980 में महज 35 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं पर जॉन मॉरिस का नाम इस फेहरिस्त में शामिल है जिन्होंने 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 21:45 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+