पुरानी यादें, दो कट्टर प्रतिद्वंदी, शोएब ने इस अंदाज में सचिन के लिए की रिकवरी की दुआएं
नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपना एक पुराना फोटो ट्वीट किया है। इस फोटो के साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को लेकर पुरानी यादें भी ताजा हो गई है। शोएब अख्तर का यह फोटो ट्वीट करने का मकसद हाल ही में सचिन तेंदुलकर की स्वास्थ्य रिपोर्ट के साथ जुड़ा हुआ है।
सचिन तेंदुलकर को कोरोना वायरस हो गया है और वे आइसोलेट है इसके साथ ही वे अपना उपचार करा रहे हैं। तो शोएब अख्तर ने इस फोटो के जरिए सचिन तेंदुलकर को उनकी तेजी से रिकवरी के लिए विश किया है।

यह सीरीज 1999-2000 में खेली गई थी-
आपको बता दें कि यह फोटो भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई ट्राई सीरीज के दौरान का है जो कि आस्ट्रेलिया में हुई थी और यह सीरीज 1999-2000 में खेली गई थी। तब ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत ही ताकतवर हुआ करती थी और उसी ने यह प्रतियोगिता जीती थी। हालांकि भारत इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में भी नहीं पहुंच पाया था।
शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी मैदानी प्रतिद्वंदिता को इंगित किया है। उनका कहना है कि सचिन के साथ मैदानी कंपटीशन उनका पसंदीदा रहा है।
IPL 2021: टीम को करूंगा मिस, जानिए पंत को कप्तान बनाने पर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा
सचिन तेंदुलकर कुछ ही दिन पहले कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे हालांकि उनको हल्के-फुल्के ही लक्षण है और वे इस समय होम क्वॉरेंटाइन है। सचिन ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी थी और कहा था-
मैं अपने टेस्ट कराता रहा हूं और जितनी भी जरूरी सावधानी है उसको बरस रहा हूं। हालांकि मैं कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया हूं और मुझे हल्के-फुल्के लक्ष्ण हैं। घर में बाकी जितने भी लोग हैं वे सभी नेगेटिव है।"

सचिन-शोएब की मैदानी लड़ाईयां-
बता दे शोएब अख्तर और सचिन तेंदुलकर के बीच में काफी यादगार मैदानी लड़ाईयां हुई है। यह सब तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट कर दिया था। यह बात 1999 की है और उसके बाद शोएब अख्तर ने कई मौकों पर इस तरह के दावे किए थे कि सचिन तेंदुलकर उनका सामना करने से भयभीत रहते थे। हालांकि भारत के पूर्व कप्तान ने 2003 के वर्ल्ड कप में इसका हिसाब चुकाया था जब उन्होंने शोएब अख्तर को स्क्वायर कट करते हुए छक्का लगाया था। जिसकी यादें आज भी भारतीय फैंस को खुश कर देती है।
सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें शोएब अख्तर पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। शोएब अख्तर ने टेस्ट क्रिकेट में सचिन को 3 बार आउट किया है। सचिन पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे 19 एक दिवसीय मुकाबलों में खेले हैं जिसमें शोएब अख्तर टीम का हिस्सा थे और इस दौरान सचिन ने 45.47 का औसत निकालते हुए 864 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 90.18 का रहा है। शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को 5 बार एकदिवसीय मैचों में आउट किया है।

इंडियन लीजेंड्स के खिलाड़ियों में कोविड का कहर-
इसी बीच सचिन तेंदुलकर अकेले ऐसे भारतीय क्रिकेटर नहीं है जिनको कोविड-19 हुआ है। जैसे ही सचिन ने इस बात की घोषणा की कि उनको कोरोना वायरस हो गया है उसके बाद अन्य भारतीय क्रिकेटर जैसे कि यूसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और इरफान पठान ने भी अपने कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। आपको बता दें सचिन तेंदुलकर, पठान बंधु और बद्रीनाथ इंडियन लीजेंड्स टीम का भाग थे जिसने रायपुर में वर्ल्ड सेफ्टी रोड सीरीज जीती थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
