Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिये इंग्लैंड ने तय की तारीख, जारी किया नया शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोरोना वायरस के दखल के बाद पूरा नहीं हो सका था जिसके बाद बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। जहां बीसीसीआई आखिरी टेस्ट मैच को अगले साल होने वाले दौरे पर रिशेड्यूल करने की मांग पर अड़ा था तो वहीं पर ईसीबी इस मैच को भारत की तरफ से हाथ खींचने की वजह से रद्द करने की मांग कर रहा था। इसको लेकर ईसीबी ने आईसीसी के पास जाने की भी बात कही थी, हालांकि अब दोनों क्रिकेट बोर्ड के समझौता हो गया है और टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को रिशेड्यूल कराने पर सहमति बन गई है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर 2022 में भारतीय टीम के दौरे का नया शेड्यूल जारी किया है जिसमें इस टेस्ट मैच की तारीख और जगह का ऐलान किया है। ईसीबी की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी लेकिन अब इस शेड्यूल में 5वां टेस्ट मैच भी जोड़ दिया गया है जिसके नतीजे से ही इस सीरीज का भी फैसला हो सकेगा।

और पढ़ें: लहिरू-हसरंगा के सामने पस्त हुई नीदरलैंडस, नाम किया टी20 विश्वकप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम 4 मैचों के बाद 2-1 से सीरीज में आगे है, ऐसे में भारतीय टीम का हारना नामुमकिन है लेकिन इंग्लैंड सीरीज को ड्रॉ करा सकता है। ईसीबी के सीईओ टॉम हैरिसन ने इस पर बात करते हुए कहा कि हमें खुशी हो रही है यह बताते हुए कि बीसीसीआई और ईसीबी सीरीज को सही अंत देने पर राजी हो गये हैं और इसके लिये हम सभी आयोजन स्थलों का शुक्रिया अदा करते हैं।

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला यह आखिरी टेस्ट मैच पहले मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाना था लेकिन नये शेड्यूल के हिसाब से अब यह मैच एजबेस्टन के मैदान पर एक से 5 जुलाई के बीच खेला जाना है। इस बीच बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस खबर पर खुशी जताते हुए कहा कि अब हमें टेस्ट सीरीज का नतीजा देखने को मिलेगा जिसका आखिरी मैच अब अगले साल सीरीज के दौरान देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: 'बुमराह से शाहीन अफरीदी की तुलना करना बेवकूफी', पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने जसप्रीत को बताया नंबर 1 बॉलर

भारत का इंग्लैंड दौरा 2022:-

रिशेड्यूल 5वां टेस्ट: एजबेस्टन - 1 - 5 जुलाई

पहला T20I: एजेस बाउल - 7 जुलाई

दूसरा टी20I: एजबेस्टन - 9 जुलाई

तीसरा T20I: ट्रेंट ब्रिज - 10 जुलाई

पहला वनडे: किआ ओवल - 12 जुलाई

दूसरा वनडे: लॉर्ड्स - 14 जुलाई

तीसरा वनडे: अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड - 17 जुलाई

Story first published: Friday, October 22, 2021, 22:09 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+