KXIP vs RCB: केएल राहुल ने बताया आखिर क्यों क्रिस गेल को टीम में नहीं किया शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का छठा मैच आज दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला गया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस मैच में आरसीबी को 97 रनों से रौंदा। इसके साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल की प्वाइंटस टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं लीग के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को फिर से नहीं खिलाया है।
इसको लेकर जब टॉस के दौरान केएल राहुल से सवाल पूछा गया कि आखिरकार क्रिस गेल को टीम में क्यों शामिल नहीं किया गया है। तो उन्होंने इसका जवाब दिया। केएल राहुल ने बताया कि भले ही पहले मैच में हमारी टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उस मैच में कई सकारात्मक चीजें भी सीखने को मिली।
और पढ़ें: KXIP vs RCB: पूरे मैच में रहा गुगली का बोलबाला, 7 खिलाड़ी हुए आउट
उन्होंने कहा,' हमारे लिए काफी कुछ पॉजिटिव रहा था और वह हमारा पहला मैच था। मयंक की बल्लेबाजी और टीम जिस तरह से लड़ी वो बहुत अच्छा रहा। जॉर्डन और गौतम नहीं खेल रहे हैं, मुरुगन अश्विन और नीशम टीम में आए हैं। क्रिस गेल सही समय पर टीम में आएंगे, उसके बारे में चिंता मत करिए। घर में बैठना काफी मुश्किल था, तो हम खुशनसीब हैं कि हमें खेलने का मौका मिला है।'
गौरतलब है कि आज के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं रनों का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम सिर्फ 109 रन ही बना सकी और 97 रनों से हार गई।
और पढ़ें: KXIP vs RCB: एबी डिविलियर्स ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस चीज में छोड़ा पीछे
आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
