Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज ने जारी किया समर क्रिकेट कैलेंडर, 38 दिनों में खेलेगी 15 टी20 मैच, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 2021-22 के सीजन को लेकर अपना समर सीजन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर जारी किया है, जिसमें 3 टीमें वेस्टइंडीज का दौरा करेंगी। वेस्टइंडीज की टीम इस साल जून से लेकर अगस्त तक समर सीजन की मेजबानी करेगी जिसमें साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें दौरा करेंगी। इस सीजन के दौरान वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के साथ दो टेस्ट मैच और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं। तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया के साथ उसे 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वेस्टइंडीज की टीम सीजन की समाप्ति पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को अपने कैलेंडर का ऐलान किया जिसमें दो सीरीज पिछले साल से रिशेड्यूल हैं। वेस्टइंडीज के समर सेशन का आगाज 10 जून से होगा जहां पर उसका सामना साउथ अफ्रीका से 2 टेस्ट मैचों के लिये होगा, जिसके बाद 26 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी होगी। उल्लेखनीय है कि साल 2010 के बाद यह पहली बार होगा जब साउथ अफ्रीका की टीम कोई द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंचेगी।

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा- गेंदबाजी करना जरूरी

वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज की तैयारी के लिये एक जून को सेंट लूसिया पहुंचेगी जहां पर उसे 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आयोजन 9 जुलाई से 24 जुलाई के बीच सेंट लूसिया में 5 टी20 मैचों के साथ होगा। इसके बाद बारबाडोस में उसे 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी। यह सीरीज आईसीसी वनडे सुपर लीग के तहत खेली जायेगी, जहां पर कैरिबियाई टीम के पास आईसीसी विश्व कप 2023 में क्वालिफाई करने का मौका होगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वेस्टइंडीज को 5 मैचों की टी20 सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये पाकिस्तान की मेजबानी करनी है। पाकिस्तान की टीम 21 जुलाई को बारबाडोस पहुंचेगी जहां पर उसे पहले 2 टी20 मैच किंग्सटन ओवल में खेलने हैं और बाकी के 3 मैच गुयाना में खेलने हैं। इसके बाद पाकिस्तान की टीम को 12 अगस्त से 24 अगस्त के बीच सबीना पार्क में 2 टेस्ट मैच खेलने जमैका जायेंगे।

और पढ़ें: 'इंग्लैंड के नहीं पहुंचने का ICC दोषी', WTC फाइनल में क्वालिफाई नहीं करने पर छलका स्टुअर्ट ब्रॉड का दर्द

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के 4 दिन बाद कैरेबियन प्रीमियर लीग का आगाज होगा। कैलेंडर जारी होने के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा कि साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ ऑल फॉर्मेट श्रृंखला का आयोजन करने के बाद दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ मेजबानी करने को तैयार है।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 20:42 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+