'महान खिलाड़ियों से तुलना के लायक नहीं बाबर आजम', भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नये कप्तान और स्टार बल्लेबाज पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों और पूर्व कप्तान ने बाबर आजम की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से की है। हालांकि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को अपनी तुलना विराट कोहली से करना पसंद नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बाबर आजम ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उनकी तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली के बजाय पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों इंजमाम उल हक, यूनुस खान जैसे दिग्गजों के साथ होनी चाहिये।
और पढ़ें: माइकल हसी ने बताया ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं होना चाहिये T20 विश्व कप, कहा- साबित होगा बुरा सपना
वहीं पाकिस्तानी कप्तान के इस बयान से उनके देश के ही लोग खफा हो गये हैं। उनके इस बयान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बाबर आजम को फटकारते हुए कहा कि वह अभी इस लायक नहीं हुये हैं कि उनकी तुलना इन महान खिलाड़ियों के साथ की जाये।
और पढ़ें: नस्लवाद को लेकर दिखावा कर रहा है ICC, ब्रैथवेट ने कहा- कड़े कानून की जरूरत

बाबर आजम पर भड़के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ
बाबर आजम के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज राशिद लातीफ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की तुलना उसके मौजूदा दौर के खिलाड़ियों से की जाती है।
उन्होंने बाबर आजम की ओर से एक इंटरव्यू में दिये गये बयान को गलत बताते हुए कहा,' किसी भी खिलाड़ी की तुलना उसके मौजूदा समय के खिलाड़ियों से ही होती है। ऐसे में साफ है कि बाबर की तुलना विराट कोहली, जो रूट या केन विलियमसन जैसे बल्लेबाजों से होगी।'

महान खिलाड़ियों से तुलना के लायक नहीं है बाबर
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बाबर के इस बयान को लेकर कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी दिग्गजों से तुलना का बयान दबाव में दिया है।
उन्होंने कहा, 'बाबर को समझना होगा कि वह अभी उस जगह नहीं पहुंचा है कि जहां उसकी तुलना इंजमाम या यूनुस खान से की जा सके। यह स्वाभाविक है कि उनकी तुलना उनके समय के खिलाड़ियों के साथ ही की जाएगी। यह सुनकर अच्छा लगा कि वह चाहते हैं कि उनकी तुलना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हो लेकिन यह साफ है कि यह उनका अपना बयान नहीं है बल्कि उन्हें ऐसा कहने के लिए कहा गया है।'

बाबर आजम में है महान खिलाड़ियों के गुण
राशिद लतीफ ने माना कि बाबर आजम के अंदर पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में शामिल होने वाले सभी गुण मौजूद हैं।
उन्होंने कहा, 'बाबर ने करियर में जितने कम समय में इतनी उपलब्धियां हासिल की है तारीफ के काबिल है। उन्होंने हर देश में रन जाकर बन बनाए हैं जो कि उन्हें शानदार बल्लेबाज बनाता है। उनके खेलने का ढंग, तकनीक उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं। कोहली के साथ उनकी तुलना इसलिए होती है क्योंकि बाबर में काफी कबिलियत है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
