ऋषभ पंत या ऋद्धिमान साहा, मांजरेकर ने बताया कौन होगा पिंक बॉल टेस्ट में बेहतरीन विकेटकीपर
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज को शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बाकी है तो वहीं इस मैच से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 17 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज का पहला मैच डे नाइट प्रारूप में पिंक बॉल से खेला जायेगा। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी राय रखी। इस मैच से पहले जहां विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दूसरे मैच में शतक लगाकर अपनी दावेदारी को मजबूत किया है तो वहीं पहले अभ्यास मैच में ऋद्धिमान साहा ने अर्धशतक लगाकर अपने चोट से उबरने का इशारा किया।
ऐसे में यह सवाल लगातार बना हुआ है कि पहले टेस्ट मैच में इन दोनों में से किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जायेगा।
और पढ़ें: मैदान पर वापस लौटे सुरेश रैना, 19 साल के खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
वहीं इसको लेकर कॉमेंटेटेर संजय मांजरेकर ने अपनी राय रखी है और कहा कि वो एडिलेड के मैदान पर पंत के बजाय साहा को खेलते हुए देखना चाहेंगे। उनका मानना है कि विकेटकीपिंग के लिये खिलाड़ी में विकेटकीपिंग की स्किल्स भी होनी चाहिये।
मांजरेकर ने ट्विटर पर एक सवाल के जवाब में लिखा,' मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग स्किल्स को प्राथमिकता देनी चाहिये। आप अगर विकेटकीपिंग स्किल्स में स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ देते हैं तो वो 200 बना देते हैं, इसलिये साहा को मौका मिलना चाहिये। ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के सामने एक अच्छे विकेटकीपर की जरूरत है इसलिये पंत के बजाय साहा को मौका मिलना चाहिये।'
और पढ़ें: AUS vs IND: पंत के फैन हुए आकाश चोपड़ा, विस्फोटक शतक को लेकर दिग्गज खिलाड़ी से की तुलना
गौरतलब है कि पिछले 2 सालों में ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा के बीच टेस्ट क्रिकेट में काफी तगड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। जहां ऋद्धिमान साहा ने अब तक 37 मैच खेले हैं और वो मैदान पर लंबे समय तक टिककर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। वहीं ऋषभ पंत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 58 की औसत से 7 पारियों में 350 रन बनाये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
